रूसी ने भारत से जब्त टैंकर पर मौजूद रूसी चालक दल की रिहाई का किया आग्रह
रूस ने भारत से जब्त टैंकर पर मौजूद रूसी चालक दल के सदस्यों की रिहाई का आग्रह किया है। इस साल मई से 23 नाविकों वाला यह जहाज पारादीप बंदरगाह के पास खड़ा है।
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने शनिवार को रूसी समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती को बताया कि रूसी राजनयिक मिशन भारतीय अधिकारियों से जब्त किए गए जहाज पर मौजूद रूसी चालक दल को रिहा करने के लिए कदम उठाने का आग्रह कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "इस समय, नई दिल्ली में रूसी दूतावास और कोलकाता में रूसी वाणिज्य दूतावास संबंधित एजेंसियों और भारत के केंद्रीय व क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। वे उनसे आग्रह कर रहे हैं कि चालक दल से जुड़े इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।"
कैमरून के झंडेवाले इस टैंकर को मई में भारत के तट पर जब्त किया गया था। यह कार्रवाई जहाज के मालिक पर स्थानीय ईंधन आपूर्तिकर्ता का बकाया होने से जुड़े एक व्यावसायिक विवाद के कारण की गई थी। तब से, 23 नाविकों वाला यह जहाज़ पारादीप बंदरगाह के पास खड़ा है।