img

वाह क्या स्कीम है। कचरा लाओ और भरपेट खाना खाओ, है न बढ़िया स्कीम। अब जो कचरे के बदले भरपेट खाना मिले तो आप कैसे रिएक्ट करेंगे? दरअसल, ऐसा हो रहा है छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में, जहां नगर निगम ने बस स्टैंड में गार्बेज कैफे बनवाया है। यह देश का पहला गारबेज कैफे है, जहां आधा किलो प्लास्टिक का कूड़ा देने पर नाश्ता मिलता है और एक किलो प्लास्टिक का कूड़ा देने पर खाना परोसा जा रहा है।

कैफे की अध्यक्ष का कहना है कि हम लोग गार्बेज कैफे पांच सालों से चला रहे हैं, जिसमें प्रतिदिन 25 से 30 लोग आ जाते हैं जो कोई आधे किलो पन्नी लाता है, कोई एक किलो पन्नी लाता है। इसमें हम लोग जैसे जो आधा किलो का जो पर्ची लाए, जो टोकन हम लोग देते हैं, जो आधा किलो मिला उनको हम इस प्रकार नाश्ता जैसे समोसा हो गया बड़ा हो गया और ये नाश्ता उनको प्रोवाइड कराते हैं और जो एक किलो पन्नी लाते हैं उनको हम इस तरह का उनका दाल, चावल, सब्जी, दोपहर की सब्जी, अचार, रोटी खाना देते हैं।

आपको बता दें कि नगर निगम की इस पहल के पीछे दो उद्देश्य हैं। पहला इस कैफे के जरिए शहर साफ हो सके और दूसरा कि जरूरतमंदों को खाना भी मिल सकेगा। 

--Advertisement--