Yellow Teeth Problem: दांतों का पीलापन दूर करना है तो अपनाएं ये आसान टिप्स

img

कई बार अधिक चाय व कॉफी के सेवन और ओरल हाइजीन का ध्यान न रखने के कारण दांत पीले (Yellow Teeth Problem) हो जाते हैं जो काफी कोशिश के बाद भी साफ़ नहीं होते। अगर आप भी दांतों की इस समस्या से जूझ रहे हैं तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर इसे दूर कर सकते हैं।

Yellow Teeth Problem

गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें (Yellow Teeth Problem)

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आप सही तरह से ब्रश करते हैं। इसके साथ ही चाय या कॉफी पीने के बाद गर्म पानी से कुल्ला करते हैं तो आपके दांत कभी भी पीले होंगे।

संतरा दूर करेगा दांतों का पीलापन

दातों का पीलापन (Yellow Teeth Problem) दूर करना चाहते हैं संतरे का सेवन करें। संतरे में विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो दांतों को सफेद करने में सहायक होता है। संतरा ये दांतों में मौजूद बैक्टीरिया को दूर करता है, जो प्लाक की वजह बनते हैं। संतरे के छिलके को दांतों पर घिसने से भी पीलापन दूर होता है। प्रतिदिन रात में संतरे के छिलके को दांतों पर घिसे। इसके बाद ब्रश कर लें। ऐसा लगातार करते रहने से दांत सफेद और चमकदार बनेंगे।

सेब खाएं

दांतों के दाग धब्बों और पीलेपन (Yellow Teeth Problem) को दूर करने में सेब भी सहायक होता है। सेब के सेवन से भी दांत सफेद और चमकदार बनते हैं। दरअसल सेब में मैलिक एसिड पाया जाता है जो एक नेचुरल वाइटनिंग एजेंट है। हर दिन एक सेब खाएं। सेब दांतों को एक्सफोलिएट करने में मददगार होगा और दाग के साथ बैक्टीरिया से भी छुटकारा दिलाता है।

Related News