सभी धर्मों के पुजारियों और मौलवियों के लिए ये ख़ास काम करने जा रही है योगी सरकार
- 17 Views
- Nisha Shukla
- July 7, 2022
- main slide उत्तरप्रदेश लखनऊ
लखनऊ। जनआस्था का सम्मान करते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। सरकार ने लोक कल्याण संकल्प पत्र-2022 में ऑनलाइन एकीकृत मंदिर सूचना प्रणाली आरंभ करने का संकल्प लिया है। इसे यथाशीघ्र क्रियान्वित कर दिया जायेगा। इस ऑनलाईन पोर्टल में हिंदू, बौद्ध, सिख, जैन आदि धर्म-सम्प्रदायों से जुड़े धर्मस्थलों के बारे में विस्तार से जानकारी मौजूद होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अफसरों के साथ इस मुद्दे को लेकर बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि बोर्ड के जरिए सभी धर्मों के पुजारियों, संतों, पुरोहितों, मौलवियों और फकीरों को लाभ पहुंचाया जाए।
योगी ने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदेश के हर जिले में मौजूद धर्मस्थल का विवरण दिया जाए। साथ ही धर्म, पंथ, सम्प्रदाय की विशिष्ट परंपरा का भी उल्लेख किया जाये ताकि अधिकाधिक लोग प्रदेश की विविधतापूर्ण धार्मिक-आध्यत्मिक प्रकृति से परिचित हो सकें।इसी प्रकार, मस्जिदों के बारे में भी संबंधित विभाग द्वारा विशिष्ट पोर्टल का विकास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों पोर्टल को एकीकृत भी किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक कल्याण संकल्प पत्र के अनुसार बुजुर्ग संतों, पुजारियों एवं पुरोहितों के कल्याण हेतु राज्य सरकार द्वारा पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस बोर्ड से लाभान्वित होने के योग्य सभी धर्मों के संतों, पुजारियों का सत्यापन/चिन्हांकन भी किया जाये। बोर्ड के माध्यम से सभी धर्मों के पुजारियों, संतों, पुरोहितों, मौलवियों, फ़कीरों को लाभान्वित भी किया जाना चाहिए। बोर्ड द्वारा न सिर्फ इनके कल्याणार्थ कार्य किया जाए, वरन, विभिन्न धर्म, सम्प्रदायों की परंपरा का संरक्षण और पुरोहितों को प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाये।
- 30 सितम्बर तक 18-59 आयु वर्ग में एहतियाती डोज की सुविधा निःशुल्क
- आये दिन फुंकते हैं ट्रांसफार्मर, कस्बा वासियों को नहीं मिल पा रही विद्युत आपूर्ति, नगर वासियों में गहरा रोष
- Ola Electric Car : शानदार लुक के साथ 15 अगस्त को लॉन्च होगी ओला की पहली इलेक्ट्रॉनिक कार
- Mega Camp : मेगा कैंप में लगाए गए निःशुल्क एहतियाती डोज
- T20I World Cup final : ताहलिया मैकग्राथ ने16 पारियों में सिर्फ एक बार 25 पार किए हैं और उसका औसत 10 से अधिक