img

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 13 अप्रैल, 2017 को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में नागरिक प्रतिष्‍ठापन समारोह में सुश्री दीपा कर्माकर को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान करते हुए।

नई दिल्ली ।। जिमनास्‍ट दीपा कर्माकर, रेसलर साक्षी मलिक, पैरालंपियन मारियप्पन थांगवेलू, मशहूर शेफ संजीव कपूर, जीतेंद्र नाथ गोस्‍वामी और डॉ. सुब्रतो दास को देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 13 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में पद्म सम्मान पाने वालों को पुरस्कार दिए। विश्व मोहन भट्ट को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया है। पद्म सम्‍मान की घोषणा गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई थी।

कर्मकार पूर्वोत्तर भारत के त्रिपुरा राज्य के अगरतला से आती हैं। उन्होंने 6 वर्ष की उम्र से ही जिम्नास्टिक्स आरंभ कर दिया था और उसी समय से अपनी कोच विश्वेश्वर नंदी के निर्देशन में अभ्यास कर रही हैं। जिम्नास्टिक्स की कक्षा में पंजीकरण के समय दीपा फ्लैट फीट (Flat feet) की समस्या से ग्रस्त थीं। कोच नंदी के अनुसार फ्लैट फीट के कारण दीपा की उछाल में समस्या आ रही थी। इसको ठीक करना दीपा और उनकी कोच के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य रहा। 2007 में जलपाईगुड़ी में उन्होंने जूनियर नेशनल्स जीता। 2007 से दीपा ने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कुल 77 पदक जीते हैं जिनमें से 67 स्वर्ण पदक हैं।

दीपा कर्मकार (बंगाली) एक कलात्मक जिम्नास्ट हैं, जो 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व की हैं। ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाली वे पहली भारतीय महिला जिम्नास्ट हैं और पिछले 52 वर्षों में ऐसा करने वाली वे प्रथम भारतीय, पुरुष अथवा महिला, जिम्नास्ट हैं।