अजब-गजब: 41 साल पहले पिता-पुत्र ने चुराया था बकरा, पुलिस ने किया अरेस्ट

img

अगरतला।। त्रिपुरा में 41 वर्ष पुराने बकरा चोरी के मामले में वांछित 58 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा इस बारे में शनिवार को मीडिया को जानकारी दी गयी। एक चाय बागान में काम करने वाले बच्चू कौल के खिलाफ एक स्थाई गिरफ्तारी वारंट पर कार्रवाई करते हुये पुलिस ने शुक्रवार देर रात उसे पश्चिमी त्रिपुरा के महखलीपारा चाय एस्टेट इलाके से गिरफ्तार किया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “बच्चू को निचली अदालत में पेश किया जायेगा और हम 7 दिनों के लिए उसकी हिरासत मांगेंगे।” उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के पश्चिमी जिले के रानीर बाजार से बच्चू ने 1978 में अपने पिता मोहन कौल के साथ मिलकर एक बकरा चुराया था। दोनों पिता-पुत्र को फरार घोषित कर दिया गया था। 18 साल पहले उसके पिता का निधन हो गया।

पुलिस अधिकारी ने दावा किया, “1978 में बकरे की कीमत 45 रुपये थी और वर्तमान में तुलना की जाये तो आज बकरे की कीमत 3,000 के आसपास बैठती है।”

Related News