Aam Aadmi Party को मिली बड़ी कामयाबी, पार्टी में खुशी की लहर

img

नई दिल्ली ।। Aam Aadmi Party के लिए एक बार फिर बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जिससे पार्टी में खुशी की लहर दौड़ रही है।

आपको बता दें कि कई मामलों में फंसे Aam Aadmi Party के नेताओं को इन दिनों कोर्ट से बड़ी राहत मिल रही है। इसी कड़ी में पटियाला हाउस कोर्ट ने उत्तम नगर से पार्टी विधायक नरेश बाल्यान को एक मामले में बरी कर दिया है।

पढ़िए- अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, कुमार विश्वास को BJP सौपेगी सबसे बड़ी जिम्मेदारी !

बाल्यान पर साल 2015 में सरकारी कर्मचारी के आदेश के उल्लंघन के मामला चलाया गया था। आज Additional Chief Metropolitan Magistrate समर विशाल ने अपने फैसले में कहा कि CRPC की धारा 195 के तहत समुचित अथॉरिटी से शिकायत किए बिना मौजूदा मामले को लेना कानूनन गलत है, इसलिए विधायक को बरी किया जाता है।

पढ़िए- Aam Aadmi Party के इस दिग्गज नेता ने अपने पद से दिया इस्तीफा, केजरीवाल को कहा शुक्रिया

आपको यह भी बता दें कि Aam Aadmi Party के कई विधायकों को कोर्ट से कई मामलों में बरी किया जा चुका है। इससे पार्टी के हौसले और बुलंद हो गए हैं। पार्टी का कहना है कि सियासी साजिश के चलते उनके नेताओं को निशाना बनाया गया था।

फोटोः फाइल

Related News