img

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के समर्थन में प्रचार करने जाएंगे।कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के लिए अपने 25 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में अखिलेश के साथ-साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और राजद के तेजस्वी यादव का नाम भी शामिल है। हालांकि, सपा की ओर से अखिलेश के कर्नाटक जाने पर किसी तरह का कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

 

यहां बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव कांग्रेस और सपा ने मिलकर लड़ा था, लेकिन फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव दोनों ने अलग-अलग लड़ा था। ऐसे में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में अखिलेश का नाम आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन का संकेत माना जा रहा है।

स्वाति मालीवाल आज तोड़ेंगी अनशन, PM के अध्यादेश लाने पर देश की जनता को दी बधाई

मुरादाबाद से सांसद रहे पूर्व क्रिकेटर मो. अजहरुद्दीन और मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं फिल्म अभिनेत्री नगमा भी कर्नाटक में कांग्रेस की स्टार प्रचारक होंगी।

--Advertisement--