अखिलेश यादव का ऐलान, सपा सरकार बनी तो लागू की जाएगी ये व्यवस्था

img

उत्तर प्रदेश । पूर्व सीएम एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था की पवित्रता को नष्ट करने में लगी है।

उन्होंने आगे कहा कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के साथ समाज व्यवस्था को उलझाने की रणनीति बनाने में BJP को महारत है। उसके पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। BJP सरकारें निष्क्रियता की शिकार हैं। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वसनीयता का नितांत अभाव दिखाई देता है।

पढ़िए- शिवपाल सिंह यादव की इस कार्रवाई से अखिलेश यादव के कान खड़े, सपा में बैठकों का दौर जारी

उन्होंने कहा कि यह स्थिति लोकतंत्र के लिए चिंतनीय है। जो गरीब व्यवस्था का शिकार है वही समाज की दौड़ में पिछड़ा हुआ है। जिनके पास दौलत है, सत्ता की ताकत है वही लोग आगे हैं।

उन्होंने कहा कि आबादी के आधार पर ह़क और सम्मान की व्यवस्था जब तक लागू न हो तब तक सरकारी योजनाओं में आनुपातिक भागीदारी मिलनी चाहिए। सपा सरकार बनी तो यह व्यवस्था लागू की जाएगी। फिलहाल समाजवादी पार्टी की मांग जातीय जनगणना की है ताकि संख्या के हिसाब से भागीदारी तय हो सके।

फोटो- फाइल

Related News