लखनऊ।। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लेकर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। साथी ही RLD को लेकर भी टिप्पणी की।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पहले भी हमारे साथ थी और अभी भी हमारे साथ ही है। ऐसे में कांग्रेस का हमसे अलग होने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि आप यह बार-बार क्यों पूछते हैं कि कांग्रेस साथ आएगी या नहीं? मैं आपसे एक बार फिर स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि कांग्रेस हमारे साथ है, वह गठबंधन का हिस्सा है। इस बार के लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस गठबंधन में रहते हुए 2 सीटों पर लड़ेगी।
अखिले यादव ने कहा कि हम RLD को इस चुनाव में 3 सीट दे रहे हैं। इस ऐलान के बाद RLD के नेता जयंत चौधरी ने कहा कि RLD यूपी में 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आरएलडी यूपी में सपा-बसपा गठबंधन में शामिल होगी। हमारे कार्यकर्ता अथक परिश्रम करेंगे, ताकि राज्य की हर सीट पर गठबंधन की जीत सुनिश्चित हो सके।