2019 चुनाव को लेकर बड़ा उलटफेर, माया-डिंपल और प्रियंका को टक्कर देने के लिए BJP ने उतारा ये चेहरा

img

लखनऊ ।। 2019 लोकसभा चुनाव में यूपी की राजनीति 3 महिलाओं के इर्द-गिर्द केंद्रित होने वाली है। मायावती और डिंपल यादव यूं तो मीडिया विमर्श के केंद्र में रही हैं लेकिन प्रियंका गांधी पहली बार व्यापक पैमाने पर अहम भूमिका निभाएंगी। इन 3 महिलाओं के मुकाबले के लिए BJP यूपी के मैदान में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को उतार सकती है। बहरहाल, इन चारों महिलाओं की अपनी-अपनी अलग विचारधारा, सोच, शक्ति और सीमाएं हैं।

यूपी में BJP के पास महिला चेहरे के रूप में कोई खास व्यक्तित्व सामने नहीं है। BJP सांसद और केंद्रीय मंत्री उमा भारती, साध्वी निरजंन ज्योति, केद्रींय मंत्री मेनका गांधी और मथुरा से सांसद हेमामालिनी उप्र की प्रमुख चेहरा हैं। बताया जा रहा है कि इस बार उमा भारती चुनाव नहीं लड़ेगी।

पढ़िए- मायावती ने इस लोकसभा सीट पर घोषित किया उम्मीदवार, जानिए इस नेता के बारे में

हेमामालिनी और साध्वी निरंजन ज्योति अपने-अपने संसदीय क्षेत्र तक ही सीमित रहेंगी। ऐसे में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर चुकीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आसन्न लोकसभा चुनाव में BJP का प्रमुख चेहरा हो सकती हैं। स्मृति ईरानी BJP की तेजतर्रार नेताओं में शामिल हैं।

अपनी वाकपटुता और हाजिर जवाबी से वह कार्यकर्ताओं में काफी लोकप्रिय भी हैं। ऐसे में पार्टी उन पर दांव लगा सकती है। इसके अलावा BJP के सहयोगी दल अपना दल की सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी BJP और अपने दल के लिए उप्र में प्रभावी भूमिका में रहेंगी। सूत्रों की माने तो वह मायावती, प्रियंका और डिंपल यादव पर भारी पड़ी सकती हैं।

फोटो- फाइल

Related News