BJP के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री का निधन, 1977 से निरंतर जीत रहे थे इलेक्शन

img

नई दिल्ली ।। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का लंबी बीमारी के बाद बुधवार सुबह निधन हो गया है। वो 90 साल के थे। बाबूलाल गौर को भोपाल के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। 90 साल के बाबूलाल गौर काफी समय से बीमार चल रहे थे। डॉक्टरों के अनुसार, बाबूलाल गौर के फेंफड़ों में संक्रमण था। बुधवार सुबह हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।

बाबूलाल गौर की तबियत जुलाई खराब होने के बाद गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। वहां, एंजियोप्लास्टी होने के बाद गौर 27 जुलाई को भोपाल लौटकर आए थे। भोपाल जिला अध्यक्ष विकास विरानी ने बताया कि बाबूलाल गौर अचानक बीमार हो गए थे और उसके बाद उन्हें निजी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था।

पढ़िए-सीएम कमलनाथ का बड़ा ऐलान, जनता को मिली बड़ी राहत

बाबूलाल गौर के बीमार होने की खबर लगते ही BJP के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा बाबूलाल गौर के देखने हॉस्पिटल पहुंचे थे। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट किया था। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूर्व सीएम, आदरणीय बाबूलाल ग़ौर के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली। ईश्वर से शीघ्र उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ बाबूलाल गौर को देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे। यहां उन्होंने बाबूलाल गौर से कहा था कि आप ठीक हो जाइए फिर जापान यात्रा पर चलेंगे।

बाबूलाल गौर का जन्म 2 जून, 1930 को यूपी के प्रतापगढ़ जिले में हुआ था। सक्रिय राजनीति में आने से पहले श्रमिकों के हित में अनेक आंदोलनों में भाग लिया। भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक सदस्य बने। 1946 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। मध्यप्रदेश के बाहर दिल्ली व पंजाब जैसे राज्यों में भी जेपी आंदोलन में भाग लिया। आपातकाल के दौरान 19 महीने जेल में भी रहे। 23 अगस्त 2004 से नबंवर 2005 तक बाबूलाल गौर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।

फोटो- फाइल

Related News