
नई दिल्ली ।। इस बार देश में लोकसभा इलेक्शन के चलते बंगाल में BJP को आपार सफलता पार्टी को मिली है। BJP ने इस जीत की सफलता के बाद ममता सरकार के विरूद्ध अपना अभियान और तेज कर लिया है। BJP ने देशभर में सदस्यता अभियान चलाया है। पार्टी को अपना अभियान पूरा कर लिया हैं BJP ने यह दावा किया कि बंगाल में पार्टी ने एक करोड़ नए सदस्य बनाए हैं। पार्टी का यह दावा बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक राजनीतिक संदेश हैं।
BJP सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि गुजरात के चूड़स्मा जिले में बूथ नंबर 14 के सभी 10,600 मतदाता BJP के सदस्य बन गया है। वहीं राजस्थान के अगमेर में मुस्लिम समुदाय के अनेक ऐसे लोग भी BJP के सदस्य बन रहे है। उन्होंने पहले तो पार्टी की सदस्यता ली और उसके बाद हज करने गया था।
पढि़एःसावधान- ATM को लेकर आई अब तक की सबसे बड़ी खबर, जान लीजिए ये नया नियम
BJP के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्रडा ने गुरूवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान दावा किया कि पार्टी ने अपने सद्रस्यों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ीतरी की थी। अभी तक 5.81 करोड़ सदस्यों की सदस्यता को ऑनलाइन दर्ज किया जा चुका है। विभिन्न् कारणों से कई राज्यों के सदस्यों की जानकारी ऑनलाइन दर्ज नहीं की जा सकी है। उनका दावा है कि यह प्रकिया पूरी होने तक कुल सात करोड़ से ज्यादा सदस्य पार्टी के सदस्य बन चुके होंगे।
यह संख्या अभियान के लिए तय किये गये लक्ष्य 2.20 करोड़ पूर्व सदस्य संख्या का 20 फीसदी से बहुत ज्यादा हैं। BJP ने दावा किया है कि कश्मीर में पार्टी के छह लाख से अधिक सदस्य बने हैं। पार्टी के दावे के अनुसार, इस अभियान के दौरान 19 करोड़ पेड़ लगाया था। BJP सदस्यता अभ्यिान में दुनिया का सबसे बड़ा संगठन होने का दावा करती है।
फोटो- फाइल
--Advertisement--