प्रेमी दे रहा था पिता को अश्लील तस्वीरें दिखाने की धमकी, छात्रा ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

img

नई दिल्ली ।। एडवोकेट की पढ़ाई कर रही एक छात्रा शुक्रवार को पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सेक्टर एल्फा 2 में किराए के घर में रहती थी और यही दोपहर के वक्त आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय लड़की को कथित तौर पर उसका पूर्व प्रेमी परेशान कर रहा था कि वह लड़की की अश्लील तस्वीरें उसके पिता को दिखा देगा।

लड़की और उसका एक्सफ्रेंड दोनों ही यूपी के झांसी के रहने वाले थे। वह पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में थे लेकिन बीते जनवरी महीने में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। शुक्रवार को लड़की का पूर्व प्रेमी झांसी में उसके पिता के ऑफिस पहुंच गया और वहां से लड़की को कॉल किया। उसने पिता को तस्वीरें दिखाने की धमकी दी।

पढ़िए-बेटे से ट्यूशन पढ़ने आती थी 3 साल की बच्ची, पिता की पड़ी गंदी नजर तो एक दिन जो किया…

पिता ने पुलिसा को बताया कि मैंने लड़के को अपने ऑफिस के बाहर शुक्रवार को देखा था लेकिन मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लड़की के साथ रहने वाली उसकी छोटी बहन ने बताया कि लगभग दोपहर 1.30 बजे उसने खुदकुशी कर ली। इससे कुछ मिनट पहले उसकी अपने पूर्व प्रेमी के साथ फोन पर बात हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News