2019 का चुनाव जीतने के लिए BJP करेगी ये काम, सभी लोग हैं हैरान

img

उत्तर प्रदेश ।। Bharatiya Janata Party (BJP) ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। 2019 के लोकसभा चुनाव में अपना झंडा फहराने के लिए BJP अभी से जुट गई है। BJP केवल आम जनभावना से ही नहीं बल्कि दैवीय मदद से भी चुनाव जीतने के लिए प्रयासरत नजर आ रही है।

आपको बता दें कि 2019 के आम चुनाव में मैदान मारने के लिए BJP लाल किले पर महायज्ञ करना चाहती है। हफ्ते भर से ज्यादा लंबा चलने वाले इस यज्ञ का नाम ‘राष्ट्र रक्षा यज्ञ’ होगा। शीर्ष नेताओं के हिसाब से यह यज्ञ राष्ट्र भावना को जगाए रखेगा और चुनाव का मुद्दा भी यही होगा।

पढ़िए- अखिलेश यादव ने किया गठबंधन से किनारा, बनाई ये योजना

यानि BJP 2019 के लिए ‘राष्ट्रवाद’ को ही प्रमुख मुद्दा बनाने जा रही है। बस अब इंतजार है तो पीएम मोदी की मंजूरी मिलने का। इसके बाद यज्ञ की अंतिम तैयारियां शुरू हो जाएंगी। इस यज्ञ का आयोजन स्थल दिल्ली के लाल किले के प्रांगण को बनाने पर विचार हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस स्थल का चुनाव काफी विचार-विमर्श के बाद किया गया है।

पढ़िए- ट्रंप फिर करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी बात

BJP के वरिष्ठ नेता का कहना है कि यज्ञ 8 March से शुरू होकर 15 March तक चलेगा। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी इस यज्ञ में पहली आहुति देंगे। गौरतलब है कि यही वह समय है जब लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू होगा।

BJP चाहती है कि यज्ञ से बने माहौल का चुनावी फायदा उठाया जाए। लाल किले के प्रांगण में होने वाले इस यज्ञ में 108 हवन कुंड बनाए जाएंगे। इन यज्ञों को पार्टी के ही कार्यकर्ता डिजाइनर तैयार करेंगे, लेकिन इसमें हॉलीवुड या बॉलीवुड के भी किसी नामी डिजाइनर की मदद भी ली जा सकती है।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़िए

Óñ»ÓÑïÓñùÓÑÇ Óñ©Óñ░ÓñòÓñ¥Óñ░ Óñ¿ÓÑç Óñ¼ÓñªÓñ▓ ÓñªÓñ┐ÓñÅ Óñ»ÓÑéÓñ¬ÓÑÇ ÓñòÓÑç ÓñçÓñ¿ Óñ£Óñ┐Óñ▓ÓÑïÓñé ÓñòÓÑç Óñ¿Óñ¥Óñ«, Óñ¬ÓñóÓñ╝Óñ┐ÓñÅ Óñ¬ÓÑéÓñ░ÓÑÇ ÓñûÓñ¼Óñ░

Related News