अखिलेश यादव ने किया गठबंधन से किनारा, बनाई ये योजना

img

लखनऊ ।। Samajwadi Party ने आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसके लिए यूपी के पूर्व सीएम एवं Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक कर रहे हैं।

राजधानी लखनऊ में अखिलेश ने सपा नेताओं की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में 400 विधानसभा के सभी उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने 2019 में कांग्रेस से गठबंधन पर बड़ा बयान दे दिया है। यूपी विधानसभा चुनावों में Samajwadi Party और कांग्रेस के बीच 403 सीटों पर गठबंधन हुआ था। इसमें से पिछली बार सत्ता में रही Samajwadi Party को 47 और कांग्रेस को सिर्फ 7 सीटें मिली थी।

पढ़िए- योगी सरकार ने बदल दिए यूपी के इन जिलों के नाम, पढ़िए पूरी खबर

चुनाव के समय कहा जाने लगा था कि ‘यूपी को ये साथ पसंद है’। मगर लगता है अखिलेश ने यूपी चुनाव में मिली हार से सबक ले लिया है और गठबंधन से तौबा कर ली है। Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी।

इस बैठक में अखिलेश ने सपा नेताओं को जीत का मंत्र दिया और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का निर्देश दिया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि 2019 में कांग्रेस से गठबंधन की बात कहना गलत होगा। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद अभी सिर्फ अपने सगठन को मजबूत करना है। यूपी चुनाव में गठबंधन से हमारी पार्टी को कुछ फायदा नहीं हुआ था।

पढ़िए- कांग्रेस के जिस प्रोजेक्ट को बीजेपी ने किया था रद, पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

लखनऊ में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने कहा कि अभी लोकसभा चुनावों के लिए Samajwadi Party को मजबूत करने पर हमारा पूरा ध्यान केन्द्रित है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं और रहेंगे मगर अभी हम कोई गठबंधन नहीं करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब गठबंधन नहीं होगा तो सीटों पर बात करना बेकार है। इस तरह साफ़ है कि Samajwadi Party उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

फोटोः फाइल 

इसे भी पढ़िए

Óñ«ÓÑüÓñûÓÑìÓññÓñ¥Óñ░ ÓñàÓñéÓñ©Óñ¥Óñ░ÓÑÇ ÓñöÓñ░ ÓñëÓñ¿ÓñòÓÑÇ Óñ¬ÓññÓÑìÓñ¿ÓÑÇ ÓñòÓÑï ÓñÅÓñò Óñ©Óñ¥ÓñÑ Óñ¬ÓñíÓñ╝Óñ¥ ÓñªÓñ┐Óñ▓ ÓñòÓñ¥ ÓñªÓÑîÓñ░Óñ¥, Óñ╣Óñ¥Óñ▓Óññ Óñ¿Óñ¥Óñ£ÓÑüÓñò

 

Related News