मुख्तार अंसारी और उनकी पत्नी को एक साथ पड़ा दिल का दौरा, हालत नाजुक

img

Lucknow ।। मऊ से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ा है। वह उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद हैं। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें कानपुर लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उनसे मिलने पहुंची उनकी पत्नी को भी जेल परिसर में दिल का दौरा पड़ा है।

 

मुख्तार अंसारी

 

मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में दिल का दौरा

मुख्तार अंसारी अभी मऊ सदर विधानसभा से BSP विधायक हैं। बताया जा रहा है कि सुबह अचानक मुख्तार अंसारी को बांदा जेल में दिल का दौरा पड़ा। जेल में तैनात डॉक्टर आनन-फानन में उन्हें ऑक्सिजन लगाकर जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल से उन्हें कानपुर हैलट के कार्डियॉलजी ले जाया जा रहा है।

 

यह भी पढ़े. योगी सरकार ने बदल दिए यूपी के इन जिलों के नाम, पढ़िए पूरी खबर

 

मुख्तार अंसारी को लगभग 8महीने पहले ही बांदा जेल में शिफ्ट किया गया था। इससे पहले उन्हें LUCKNOW जेल से उन्नाव जेल भी ले जाया गया था। सोमवार को उनकी पत्नी उनसे मिलने पहुंची थीं। उनके सामने ही मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ा। पति की हालत देखकर पत्नी को भी दिल का दौरा पड़ गया।

 

यह भी पढ़े. शत्रुघ्न सिन्हा के घर चला BMC का बुल्डोजर, जानिए पूरा मामला

 

प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि बांदा DM और SSP से उन्होंने जॉइंट रिपोर्ट मांगी। उन्हें हर संभव इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है।

 

फोटो -फाइल

Related News