शत्रुघ्न सिन्हा के घर चला BMC का बुल्डोजर, जानिए पूरा मामला

img

News Desk. एक्टर और BJP सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के जुहू स्थित घर रामायण पर BMC ने बुल्डोजर चलाया है। 8 मंजिला इमारत के अंदर हुए कई अवैध निर्माण को तोड़ा गया है। शत्रुघ्न सिन्हा के घर हुई इस कार्रवाई की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें तोड़फोड़ साफ तौर पर देखी जा रही है।

 

शत्रुघ्न सिन्हा

BMC की कार्रवाई के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने अधिकारियों के साथ सहयोग किया। उन्होंने कहा, उनके घर में मामूली बदलाव हुए थे। मैंने BMC कर्मचारियों को इस निर्माण को हटाने में पूरी तरह सहयोग किया।

वह आगे कहते हैं, हमने ऊपर टॉयलेट इसलिए बनाया था ताकि वर्कर्स उसका इस्तेमाल कर सकें। हमें BMC से कोई आपत्ति नहीं है। मंदिर को उस जगह से फिलहाल के लिए शिफ्ट कर दिया गया है।

 

यह भी पढ़े. OMG ! अनुष्का से शादी कर के बुरे फसे कोहली, फिर करनी पड़ सकती हैं शादी

BMC अधिकारियों के मुताबिक, सांसद के घर में दो टॉयलेट और एक पैंट्री का अवैध निर्माण था। एक टॉयलेट छत पर और एक ऑफिस में था। बिल्डिंग में बना पूजा घर भी अवैध निर्माण के तहत आता है।

पूजा घर को छोड़कर बाकी सभी अवैध निर्माणों के हटा दिया गया है। अधिकारियों ने शत्रुघ्न सिन्हा को पूजा रूम शिफ्ट करने को कहा है। सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ जल्द ही पुलिस केस दर्ज किया जाएगा। साथ ही डिमोलिशन के दौरान लगी लागत भी वसूली जाएगी।

सिविक अधिकारियों से पता चला है कि उनके पास 3 महीने पहले ये शिकायत आई थी। जिसमें बताया गया था कि सिन्हा ने फ्लोर स्पेस इंडेक्स (FSI) के नियमों का उल्लंघन किया है और बिना इजाजत अवैध निर्माण किया है।

 

यह भी पढ़े. इस युवक ने 8 महिलाओं को ऐसे बनाया था अपना शिकार, हुआ खुलासा

मजेदार बात यह है कि शत्रुघ्न सिन्हा को BMC की तरफ से पहला नोटिस पिछले साल 6 दिसंबर को मिला था। नोटिस से ठीक एक दिन पहले वह BJP नेता यशवंत सिन्हा के पार्टी के खिलाफ छेड़े गए विरोध के समर्थन में आए थे।

बता दें, जब उनसे पूछा गया कि कहीं उनके घर पर BMC की कार्रवाई यशवंत सिन्हा का समर्थन करने की वजह से तो नहीं हुईं? इस सवाल को उन्होंने हंसकर टाला।

 

फोटो-फाइल

Related News