कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने PM मोदी को बताया सबसे कायर और कमजोर प्रधानमंत्री!

img

उत्तर प्रदेश ।। लोकसभा इलेक्शन 2019 के लिए छठें चरण का मतदान 12 मई को होना है। इसी कड़ी में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयागराज पहुंची है। जहां उन्होंने एक चुनावी सभा को भी संबोधित किया।

इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि इनसे बड़ा कायर और इनसे कमजोर प्रधानमंत्री मैनें जिंदगी में नहीं देखा है।

पढ़िए-… तो इस वजह से अखिलेश मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कर रहे हैं कड़ी मेहनत

उन्होंने कहा राजनीतिक शक्ति बड़े बड़े प्रचार और टीवी पर दिखाने से नहीं आती है। राजनीतिक शक्ति वो होती है। जो ये माने की जनता सबसे बड़ी है। जनता की बात सुननें की शक्ति, जनता की समस्याओं को सुलझाने की शक्ति, आलोचना सुनने की शक्ति, विपक्ष दलों की बात सुननें की शक्ति लेकिन ये पीएम आपकी बात सुनने की छोड़िए आपको जवाब देना नहीं जानते।

फोटो- फाइल

Related News