इस खतरनाक बल्लेबाज को माना गया था दूसरा धोनी, लेकिन तकदीर ने दिया ऐसा धोखा कि…

img

नई दिल्ली ।। बात है साल 2008 की जब सौरव तिवारी का चयन पहली बार किसी आईपीएल की टीम के लिए हुआ था। उस साल सौरव तिवारी इंडियन क्रिकेट टीम के उभरतें हुए विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में जानें जाते थे। सौरव को दूसरा महेंद्र सिंह धोनी भी कहा जानें कगा था। लेकिन हाल के कुछ सालों में उनके क्रिकेट करियर का ग्राफ़ काफ़ी तेज़ी से नीचें गिरा है। इसी क्रम में आइये जानतें है सौरव की ज़िन्दगीं से जुड़ी कुछ खास बातें-

सौरव तिवारी का जन्म 30 दिसम्बर 1989 को जमशेदपुर में हुआ था। जब सौरव मात्र 11 साल के थें तभी से ही उन्होनें क्रिकेट में अपना करियर बनाने का निश्चय कर लिया था। उन्होनें मात्र 14 साल की उम्र में ही झारखंड की टीम में अपनी जग़ह बना ली थी। सौरव साल 2008 की अंडर-19 भारतीय टीम के भी सदस्य रहे हैं, जो कि उस साल की अंडर-19 विश्वकप विजेता टीम रही हैं।

पढ़िए- कप्तान कुक के बाद England के इस खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास, समर्थक हैरान

महेंद्र सिंह धोनी के ही प्रदेश में जन्में सौरव धोनी को अपना आदर्श मानतें हैं। इसी वजह से सौरव ने शुरुआत में धोनी की ही तरह बाल बढ़ाकर नज़र आतें थे। सौरव की खेलनें की शैली तथा उनके लुक की वज़ह से ही उन्हें भारतीय टीम का दूसरा धोनी कहा जाता था।

सौरव तिवारी ने साल 2016 में अपने बचपन की दोस्त निकीता मिश्रा से शादी की थी। बहुत सादे ढंग से हुई इस शादी में सिर्फ सौरव के घरवाले और ख़ास रिश्तेदार ही शामिल हुए थे।

सौरव तिवारी भारतीय टीम के लिए भी एकदिवसीय मैच खेल चुकें हैं। साल 2018 के IPL में सौरव को मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। हालांकि सौरव IPL के बहुत कम मैचों में ही खेलतें हुए नज़र आये थे।

फोटो- फाइल

Related News