कमरे में बहू अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ इस हाल में थी, रात में अचानक पहुंच गए ससुर और…

img

उत्तर प्रदेश ।। ब्वॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने पर ससुर ने प्रतिरोध किया तो उसे मार डाला। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने महिला और उसके ब्वॉयफ्रेंड को बांधकर पिटाई कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने महिला व उसके ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना यूपी के कुशीनगर के विशुनपुरा इलाके की है।

कुशीनगर के ठाढ़ीभार गांव की रहने वाली एक 32 वर्षीय महिला अपने पांच बच्चों के साथ रहती है। उसके साथ ससुर भी रहते थे। आरोप है कि महिला के साथ गांव के ही एक शख्स का नाजायज संबंध है। गुरुवार की रात में चंचल नामक युवक उससे मिलने घर पहुंचा था। देर रात में अचानक खटपट की आवाज सुनकर महिला के ससुर आस मोहम्मद कमरे में पहुंचे। बहु को ब्वॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर ससुर आपा खो बैठे।

पढ़िए-डेढ़ मिनट में लूट डाला लाखों का कैश, हाथ में बंदूक लहराते दुकान में घुसे चोर

ससुर ने ब्वॉयफ्रेंड को पकड़ने की कोशिश की। ब्वॉयफ्रेंड भागने की कोशिश किया और ससुर को धक्का देकर भागा। उसको भागने में महिला ने भी ससुर को धकेलने में सहायता की। वह वहीं गिर पड़े और गंभीर चोटें आई। गंभीर चोट होने की वजह से ससुर ने दम तोड़ दिया। उधर, शोर सुनकर कुछ और लोग दौड़े पहुंच गए। लोगों ने मिलकर महिला और उसके ब्वॉयफ्रेंड को बांध दिया। पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचित कर दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सास तैरुन निशा की तहरीर पर पुलिस ने महिला व उसके ब्वॉयफ्रेंड पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News