उत्तर प्रदेश ।। मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे महंगे घर में रहते हैं और दुनिया की सबसे सुरक्षित कार में सफर करते हैं। मीडिया मुकेश अंबानी को देश का सबसे ताकतवर व्यक्ति कहता है लेकिन उन्हें ये शब्द पसंद नहीं है।
उम्र का असर उनके चेहरे पर नहीं दिखता है और वो हर बार किसी नए प्रोजेक्ट के साथ लोगों के सामने आ जाते हैं। आज जानिए कैसी है उनकी लाइफ स्टाइल, कितनी कारें हैं मुकेश अंबानी के पास और देश के युवाओं को लेकर क्या सोचते हैं मुकेश अंबानी। पढ़ें मुकेश अंबानी के बारे में कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स।
मुकेश अंबानी ने इस कार को खरीदने के बाद 1.6 करोड़ रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस अदा की जो कि देश में सबसे ज्यादा है। हालांकि इस बात पर किसी को भी आश्चर्य नहीं होना चाहिए, मुकेश अंबानी दुनिया के 19वें सबसे धनी व्यक्ति हैं और उनके लिए ये रकम बेहद मामूली है।
मुकेश अंबानी के ये जवाब चौंकाने वाला था। लोगों को शायद ये लगता था कि वह गुजरात से हैं तो शायद गुजराती व्यंजन उनके फेवरेट होंगे या फिर एक आलीशान जीवन जी रहे उद्योगपति का भोजन कोई इटैलियन मैक्सिकन फूड हो सकता है लेकिन ऐसा नहीं है, मुकेश अंबानी ने बड़ी ही सादगी से कहा कि, हमारा फेवरेट फूट साउथ इंडियन है, इडली सांभर उन्हे बहुत पसंद है। उन्हें इडली सांभर बहुत पसंद है और वो मुंबई में मैसूर कैफे में जाना पसंद करते हैं।
मुकेश अंबानी ने बताया कि वो अपने व्यस्तम समय के बाद रिलैक्स होने के लिए किताबें पढ़ते हैं और अपने दोस्तों से बात करते हैं। इसके अलावा वो देश और दुनिया के समाचार देखते हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान वह जियो पर ही समाचार देखते हैं क्योंकि जियो का नेटवर्क इस वक्त सबसे बेस्ट है। आगे पढ़ें कौन है मुकेश अंबानी का रोल मॉडल
मुकेश अंबानी ने अपने देश के युवाओं खासकर कि जिनकी उम्र अभी 25 साल या उससे कम है उनके लिए मुकेश अंबानी ने कहा कि, अगले 20 साल भारत के हैं अपने देश के लिए ये मौका जीवन में एक ही बार मिलता है। उन्होंने कहा कि आपकी प्रगति के साथ देश की उन्नति भी होगी।
उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बच्चों उनके दोस्त और रिलायंस में काम करने वाले युवा कर्मचारियों के साथ बिताए गए समय से ही उन्हें प्रेरणा मिलती है। वो ऑफिस में बिल्कुल नॉर्मल तरीके से सबसे बात करते हैं। 1000 रुपए की शर्ट पहनकर वो ऑफिस चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब वह उनके बीच होते हैं तो उनकी उर्जा तीन गुना ज्यादा हो जाती है। भविष्य को लेकर क्या सोचते हैं मुकेश अंबानी