Omg!! लड़के के लिए बेबस मां हर दिन कोठे पर बेचती रही अपना जिस्म, घरवाले भी कभी-कभी कस्टमर बनकर आते थे

img

अपराध डेस्क ।। अपने बेटे के लिए एक मां क्या कुछ नहीं कर गुजरती। कुछ ऐसा ही मामला यूपी के आगरा जिले से सामने आया। जहां जिस्म के दलालों के कैद में फंसे अपने 4 वर्षीय लड़के की जिंदगी के खातिर एक मां ने खुद को देह व्यापार में ढकेल दिया। कई बार उसने खुद को मार डालने के बारे में सोचा, लेकिन हर बार बेटे को बचाने बाहर निकालने की उम्मीद ने उसे जिंदा रखा।

आपको बता दें कि मिशन रेड लाइड एरिया के अंतर्गत 2 सप्ताह पहले छुड़ाई गई इस महिला ने जुर्म की इस दुनिया का रोंगटे खड़े करने देने वाला खुलासा किया है। महिला के मुताबकि, पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले की इस महिला का 5 महीने पहले पति से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद 4 साल के बेटे को लेकर वो मायके निकल गई। लेकिन रेलवे स्टेशन पर जिस्म के दलालों ने उसे अपने चंगुल में फांस लिया।

पढ़िए- दुश्मन देश ने हिंदुस्तान पर दागे राकेट, जवाब में इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान में मचा दी तबाही

दिल्ली जाने वाली ट्रेन में उसे अपनी एक महिला साथी के साथ बिठा दिया। जहां पहुंचने के बाद मां-बेटे को रेड लाइट एरिया ले गए। कुछ दिन बाद महिला को समझ में आ गया कि वह गलत जगह पर है। जब भागने की कोशिश की, तो दलालों ने उसके बेटे को कब्जे में लेकर दूसरी जगह भेज दिया। यहां से शुरू हुआ महिला के साथ टॉर्चर भरा खेल।

तो वहीं दूसरी ओऱ, पति ने जब मायके वालों से संपर्क किया तो महिला के घर न पहुंचने की खबर मिली। फिर उसने पत्नी को ढूंढना शुरू कर दिया। बच्चा दिल्ली में बैठे दलालों के कब्जे में था। दलालों ने बेटे के जरिए ब्लैकमेल कर महिला को आगरा के थाना छत्ता में मौजूद एक कोठे में बिठा दिया। 24 घंटे में उसे एक बार अपने बच्चे से वीडियो कॉल के जरिए बात कराते, ताकि उसे यकीन रहे कि बेटा जिंदा है।

पढ़िए- प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, पति ने देखा तो फावड़े से काट डाला

इस सिलसिले में महिला की तलाश जारी थी। नवंबर, 2018 में उसका पता चल गया। कश्मीरी बाजार रेड लाइट एरिया की गलियों में जब परिवार का एक परिचित उसे ढूंढ रहा था। तभी एक कोठे से झांकती महिला पर उसकी नजर गई। फिर दलाल के जरिए कोठे पर पहुंचा।

महिला ने भी उसे पहचान लिया। लेकिन फिर भी अनजान बनी रही। इसके बाद परिचित ने महिला के घरवालों को उसके रेड लाइट एरिया में होने की जानकारी दी। पीड़िता के वहां होने की पुष्टि के बाद परिजनों ने SSP अमित पाठक से सहायता मांगी। जिसके बाद 23 नवंबर को सीओ कोतवाल अब्दुल कादिर को रेस्क्यू ऑपरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

खाकी अफसरों के दलालों से मिले होने की आशंका के मद्देनजर जब सीओ ने सर्किल के थानों की एक टीम बनाई, तो उन्हें यह नहीं बताया गया कि मिशन क्या है। थाने में पूरी टीम को जमा कर उनके फोन रख लिए गए। बाद में उन्हें मिशन रेड लाइट एरिया की जानकारी दी गई।

लेकिन पुलिस के सामने बड़ी चुनौती महिला को छुड़ाने के बाद उसके मासूम बेटे को सकुशल बरामद करने की थी। पुलिस ने उस वॉट्सऐप नंबर को ट्रैक किया, जिसके जरिए मां-बेटे की वीडियो कॉल कराई जाती थी। फिर दिल्ली में 4-5 जगहों पर दबिश देकर बच्चे को बरामद कर लिया।

इस मिशन के बाद महिला के परिजनों ने बताया कि उन्होंने टीम बनकर कोलकाता, दिल्ली, गाजियाबाद, आगरा समेत दस जिलों के सौ से ज्यादा कोठे खंगाले। जहां वे ग्राहक बनकर जाते थे। हर जगह उन्हें 300 से 500 तक देने पड़ते। इसके लिए उन्होंने लाखों खर्च कर दिए।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News