img

नई दिल्ली ।। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को T20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। इसीलिए कई लोग यह अटकलें लगा रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही सन्यास ले सकते हैं। इस बारे में जब गौतम गंभीर से पूछा गया तो उन्होंने एक करारा जवाब दिया है। आइए देखते हैं गौतम गंभीर ने धोनी के संन्यास के सवाल पर क्या जवाब दिया है।

टाइम्स नाउ न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक जब गौतम गंभीर से एक कार्यक्रम के दौरान पूछा गया कि महेंद्र सिंह धोनी को सन्यास लेना चाहिए या नहीं तो गौतम गंभीर ने करारा जवाब दिया। हम आपको बता दें उन्होंने बताया कि 2019 विश्व कप तक महेंद्र सिंह धोनी को कोई भी टीम से बाहर नहीं कर सकता।

क्योंकि वह एक बेहतरीन बल्लेबाज के साथ एक सफल कप्तान भी है जो मैच के दौरान कई अच्छे फैसले लेते हैं। भले ही उन्होंने हाल ही में खराब प्रदर्शन किया हो पर वह बेहतरीन प्रदर्शन करके आलोचकों को गलत साबित कर सकते हैं।

फोटो- फाइल

--Advertisement--