यहां गैर-मर्दों के साथ संबंध बनाती हैं महिलाएं, तो मिलता है बड़ा आशीर्वाद

img

डेस्क ।। इंडोनेशिया के जावा में सोलो नामक गांव है। यहां एक पहाड़ है जिसका नाम केमुकस पर्वत है। यह ‘सेक्स माउंटेन’ के नाम से बदनाम है। यहां शादीशुदा महिलाएं अनजान मर्दों के साथ हमबिस्तर होती हैं। ताज्जुब की बात तो यह है कि इस बात से किसी को कोई परेशानी भी नहीं होती। मगर क्यों?

केमुकस पर्वत पर पोन फेस्टिवल मनाया जाता है। इस दौरान लोग पैंगेरन समोद्रो और नायी ओंत्रोवुलान की कब्र पर फूल चढ़ाते हैं और फिर कुंड में नहाते हैं। इसके बाद अनजान महिला और पुरुष शारीरिक संबंध बनाते हैं। माना जाता है कि अगर महिलाएं ऐसा करेंगी तो उनके घर में खुशहाली आएगी। जिस पुरुष के साथ महिला संबंध बनाती है, उसी के साथ हर 35 दिन के अंतराल पर यहां आकर संबंध बनाना पड़ता है। सालभर के अंदर यह काम सात बार करना अनिवार्य है।

पढ़िए- इन्हें कहते है बच्चे पैदा करने की मशीन, ये महिला 37 की उम्र में दे चुकी हैं 38 बच्चों को जन्म

16वीं शताब्दी में यहां पैंगेरन समोद्रो नाम का राजा था। एक रात वह अपनी सौतेली मां नायी ओंत्रोवुलान के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। तभी दोनों की हत्या कर दी गई। ऐसी मान्यता है कि पैंगेरन और नायी जो काम मौत से पहले पूरा नहीं कर पाए, उसे करने वाले लोगों को समोद्रो और नायी ओंत्रोवुलान का आशीर्वाद मिलता है और उनके घर में खुशहाली आती है।

बताया जाता है कि दोनों के बीच माता-पुत्र का रिश्ता था। शारीरिक संबंध बनाकर दोनों ने पाप किया। लिहाजा, शादीशुदा महिला किसी पराए पुरुष के साथ हमबिस्तर होती है तो वह भी पाप करती है। ऐसा करने पर उसे पैंगेरन और नायी आशीर्वाद देते हैं। केमुकस पर्वत पर अब इस रिवाज के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा जोर पकड़ चुका है। यहां कई होटल भी बन गए हैं जहां जोड़े वक्त बिताते हैं।

फोटो- फाइल

Related News