अमेरिका को पछाड़ देगा हिंदुस्तान, लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार की बल्ले-बल्ले!

img

नई दिल्ली ।। इस बात से तो आप सभी भलीभांति अवगत ही होगें देश में मोदी सरकार के आते ही देश को एक नई पहचान मिली है। आज हिंदुस्तान अन्‍य कई बड़े देशों को टक्‍कर देता हुआ दिख रहा है। आपको बता दें मोदी सरकार ने भारत की जनता के साथ साथ भारतीय युवाओं में भी एक नया जोश भर दिया है।

वहीं इस सरकार ने कई अहम योजनाओं के द्वारा जनता को लाभान्वित करने का काम किया है। वहीं मोदी सरकार ने कई अहम उपलब्धियां हासिल कर ली है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर जो अनुमान लगाया जा रहा है, उससे मोदी सरकार की नीतियों को बल मिलेगा और दुनिया में भारत की ताकत और बढ़ेगी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदुस्तान 2019 में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की सूची में ब्रिटेन को पीछे छोड़ सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक ही स्तर के विकास और कमोबेश समान आबादी की वजह से इस सूची में ब्रिटेन और फ्रांस आगे पीछे होते रहते हैं, पर अगर इस सूची में इन दोनों देशों को पछाड़कर भारत आगे निकलता है, तो उसका स्थान स्थायी रहेगा।

Pwc के सीनियर अर्थशास्त्री माइक जैकमैन का मानना है कि हिंदुस्तान दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है, बड़ी आबादी, अनुकूल जनसांख्यिकीय और प्रति व्यक्ति GDP के निचले स्तर की वजह से उसकी तेजी से पकड़ने की क्षमता भी ज्यादा है।

फोटो- फाइल

Related News