इस देश में हो सकता है विश्व का सबसे बड़ा परमाणु हादसा, भूल जाएंगे हिरोशिमा परमाणु हमला

img

उत्तराखंड ।। कलयुग के इस दौर में बेहिसाब ऊर्जा व खतरनाक हथियारों से लैस होने के लिए विश्व के हर देश में परमाणु शक्ति (न्यूक्लियर पावर) बनने की होड़ मची हुई है। तकरीबन हर देश चोरी-छिपे खुद को परमाणु शक्ति (न्यूक्लियर पावर) बनाने में जुटा हुआ है। इसी के साथ विश्व के सामने परमाणु खतरे भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

खतरा सिर्फ परमाणु हमला से ही नहीं है, बल्कि चोरी-छिपे तरीके से कई देशों में चल रहे न्यूक्लियर प्लांट में दुर्घटनाओं से भी है। चूंकि कार्यक्रम बहुत गोपनीय होता है, इसलिए इस तरह के हादसों और उनकी गुंजाइशों को हमेशा छिपाया दिया जाता है।

पढि़ए-ट्रंप और इमरान खान की भिड़ंत को लेकर पाकिस्तान में खौफ, मंत्री ने खोला अहम राज…

ऐसे में यूनाइटेड किंगडम के न्यूक्लियर प्लांट में इतिहास के सबसे बड़े परमाणु खतरे की खबर ने विश्व भर को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि UK के परमाणु संयंत्र में यदि हादसा हुआ तो वह चेरनोबिल परमाणु संयंत्र हादसे और हिरोशिमा परमाणु हमले से भी कहीं अधिक बड़ा और घातक होगा। जानकारों का मानना है कि UK के न्यूक्लियर प्लांट में इतिहास का सबसे बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है। इसे पश्चिमी यूरोप की सबसे खतरनाक औद्योगिक इमारत करार दिया गया है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News