नई दिल्ली ।। इंदौर में नगर निगम अफसर की बैट से पिटाई करने वाले भाजपा एमएलए आकाश विजयवर्गीय एक बार फिर से मीडिया की सुर्खियों में हैं। आकाश का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में वो ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे है।
आकाश विजयवर्गीय का ये डांस वीडियो किसी पारिवारिक फंक्शन का नहीं है। बल्कि, आकाश इस अंदाज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिन मना रहे थे। दरअसल, बीजेपी एमएलए ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर बच्चों के लिए ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में फन पार्टी रखी थी और खूब नाच-गाना किया।
वीडियो में आकाश विजयवर्गीय के साथ और भी कुछ लोग डांस करते हुए नजर रहे हैं। संजय दत्त की नायक फिल्म के गाने पर आकाश अपना एक हाथ ऊपर उठाकर थिरक रहे हैं। कुछ लोग अपने मोबाइल से एमएलए के डांस का वीडियो बनाते हुए दिख रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓñºÓñ¥Óñ¿Óñ«ÓñéÓññÓÑìÓñ░ÓÑÇ ÓñòÓÑç Óñ£Óñ¿ÓÑìÓñ«ÓñªÓñ┐Óñ¿ Óñ¬Óñ░ ÓñåÓñ»ÓÑïÓñ£Óñ┐Óññ Óñ¬Óñ¥Óñ░ÓÑìÓñƒÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé Óñ¿Óñ¥ÓñÜÓÑç #Indore ÓñÁÓñ┐ÓñºÓñ¥Óñ»Óñò ÓñåÓñòÓñ¥Óñ ÓñÁÓñ┐Óñ£Óñ»ÓñÁÓñ░ÓÑìÓñùÓÑÇÓñ», 'ÓñûÓñ▓Óñ¿Óñ¥Óñ»Óñò' ÓñùÓñ¥Óñ¿ÓÑç Óñ¬Óñ░ Óñ▓ÓñùÓñ¥ÓñÅ Óñ£Óñ«ÓñòÓñ░ ÓñáÓÑüÓñ«ÓñòÓÑç. Óñ©ÓÑïÓñÂÓñ▓ Óñ«ÓÑÇÓñíÓñ┐Óñ»Óñ¥ Óñ¬Óñ░ ÓñÁÓñ¥Óñ»Óñ░Óñ▓ Óñ╣ÓÑüÓñå ÓñÁÓÑÇÓñíÓñ┐Óñ»ÓÑï. #AkashVijayvargiya pic.twitter.com/bp9d087kII
— TV9 Bharatvarsh (@TV9Bharatvarsh) September 18, 2019
आपको बता दें कि देश के होम मिनिस्टर अमित शाह समेत कई मंत्रियों ने पीएम के जन्मदिन की शुरुआत सेवा सप्ताह के रूप में की है। दूसरी तरफ, बीजेपी विधायक ने पीएम के बर्थडे पर अपना अलग ही अंदाज दिखाया है। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर आकाश को ट्रोल भी कर रहे हैं।