शादी करने से हमेशा डरता था दिग्गज क्रिकेटर, लड़की को जैसी ही देखा कि पहली नजर में हो गया क्लिन बोल्ड

img

डेस्क ।। मुथैया मुरलीधरन क्रिकेट जगत का एक जाना-माना नाम है। दुनिया भर में इस श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी के लाखों करोड़ों फैन है। एक सफल गेंदबाज के रूप में दुनिया में अपनी पहचान बना चुके मुरलीधरन की लव लाइफ भी काफी रोचक है। आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी एक ऐसे किस्से से रूबरू करवाएंगे जिसके बारे में आप में से बहुत कम लोगों को ही पता है।

हम यहां उनकी प्रेम कहानी की बात कर रहे हैं। सबसे पहले बता दें कि आपको मुथैया मुरलीधरन की लव स्टोरी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं लगेगी।

एक बार मुरलीधरन किसी टीवी चैनल के स्टूडियो में इंटरव्यू के लिए गए थे। उस दौरान वहां दक्षिण भारत के अभिनेता चंद्रशेखर भी मौजूद थे। दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे और दोनों में अच्छी खासी दोस्ती हो गई।

पढ़िए- BJP की करारी हार के बाद क्रिकेटर गौतम गंभीर दे डाला बड़ा बयान, कहा- मैं राजनीति में कदम…

उस मुलाकात के बाद दोनों ने एक दूसरे के घर पर भी आना-जाना शुरू कर दिया। एक बार मुरलीधरन की मां ने चंद्रशेखर को बताया कि वो अपने बेटे के लिए लड़की ढूंढ रही हैं। इस बात पर चंद्रशेखर ने उनकी मां से मधिमलार रामामूर्ति नामक एक लड़की का जिक्र किया।

दरअसल, मधिमलार रामामूर्ति के पिता कभी चंद्रशेखर के खास दोस्त हुआ करते थे। उनका देहान्त हो चुका था।चंद्रशेखर को इस बात की खबर थी कि मधिमलार रामामूर्ति परिवार वालों को भी अपनी बेटी के लिए एक सुयोग्य वर की तलाश है।

चंद्रशेखर ने मधिमलार रामामूर्ति की मां से भी इस रिश्ते की बात की। मधिमलार की मां लड़के के परिवार से मिलने को तैयार हो गईं। इधर मुथैया मुरलीधरन को यह सब नामंजूर था।

उन्होंने लड़की को देखने तक से इनकार कर दिया। ऐसा मुरलीधरन ने इसलिए किया क्योंकि वो अपने करियर में किसी तरह की रूकावट नहीं चाहते थे। हालांकि काफी समझाने के बाद वो लड़की के परिवार से मिलने को राजी हो गए।

बात साल 2004 की है जब मुथैया मुरलीधरन, मधिमलार रामामूर्ति से मिलने चेन्नई पहुंचे। उस दौरान मधिमलार पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही थीं। मुरलीधरन लड़की से अकेले मिलने में काफी संकोच कर रहे थे, लेकिन दोनों के परिवार वाले चाहते थे कि, लड़का और लड़की एक-दूसरे से कुछ देर देर के लिए अकेले में बात कर लें। मजबूरन उन्हें ऐसा करना पड़ा। दोनों को 10 मिनट का समय दिया गया।

उस एक छोटी सी बातचीत में ही मधिमलार उन्हें इस कदर भा गईं कि मुरलीधरन ने उन्हें शादी के लिए प्रापोज कर डाला। दोनों ने घंटों बातें की।मुरलीधरन को मधिमलार हंसमुख और शरारती लगी।बात-बात पर उनके मजाक करने के अंदाज के मुरलीधरन दीवाने हो गए। इस बात से दोनों परिवारों को बहुत खुशी हुई क्योंकि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि मुरलीधरन को लड़की इतनी पसंद आ जाएगी।

दोनों की जल्द ही सगाई कर दी गई। सगाई के बार मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका में थे और मधिमलार रामामूर्ति चेन्नई में। हर रोज दोनों फोन पर घंटों बातें किया करते थे। जिसके चलते हज़ारों रुपये के मोबाइल बिल भी आते थे। इस बात का जिक्र मधिमलार रामामूर्ति ने एक इंटरव्यू में भी किया था। 21 मार्च साल 2005 को दोनों की शादी हो गई। क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गजों ने इस शादी में शिरकत की थी।

फोटो- फाइल

Related News