omg!! अगर आई तबाही तो पूरी दुनिया में बचेगा केवल ये शख्स, तैयारी है बहुत खास

img

अजब-गजब ।। 1980 में इस शख्स ने 42 स्कूल बसों को खरीदकर ऐसी चीज बनाई जिसे देख आपको यकीन नहीं होगा। 83 वर्षीय इस बुज़ुर्ग ने अपनी आधी ज़िंदगी एक बंकर बनाने में लगा दी। यह उनके लिए किसी मिशन से कम नहीं है।

38 साल पहले कनाडा के रहने वाले ब्रूस ने 12 हजार 600 डॉलर में तीन दर्जन से भी ज्यादा बसों को खरीदा और उन्हें अपने घर के बैकयार्ड में दफना दिया। आप सोच रहे होंगे कि ब्रूस ऐसा क्यों कर रहे हैं? दरअसल, कनाडा का यह बुजुर्ग महाप्रलय से अपने परिवार को बचाने की तैयारी कर रहा है। इस अनोखे न्यूक्लियर शेल्टर को तैयार करने में ब्रूस ने 42 बसों का इस्तेमाल किया है।

पढ़िए- गंभीर के संन्यास पर कोहली ने दिया बड़ा बयान, सुनकर उड़ेंगे होश

ब्रूस ने इस न्यूक्लियर शेल्टर को नाम दिया है आर्क -टू। ब्रूस को न्यूक्लियर शेल्टर बनाने की तरकीब बाइबल से मिली। बाइबल के अनुसार एक शख्स जिसका नाम नोह बताया गया है। उसने प्रलय के समय लोगों के परिवारों और जानवरों को बचाने के लिए एक जहाज बनाया था। इस जहाज को आर्क नाम दिया है।

ब्रूस भी उसी से प्रेरित हुए और उन्होंने इस न्यूक्लियर शेल्टर को तैयार किया। ब्रूस के मुताबिक, उन्होंने 42 बसों को सिलसिलेवार तरीके जमीन से 14 फीट नीचे दफनाया है। उनके इस शेल्टर में लगभग 500 लोग 3 हफ्ते तक रह सकते हैं। इस शेल्टर को ब्रूस ने इस तरह तैयार किया है जिससे इस पर रेडिएशन का भी असर नहीं होगा।

इस शेल्टर में हथियारों से लैस कमरा, रेडियो कम्युनिकेशन रूम, डीजल जेनरेटर, वॉटर टैंक और दो किचन बनाए गए हैं। सभी सिक्युरिटी मीटर्स के आलावा बच्चों के लिए खेलने का एक कमरा और कई ज़रूरी चीजें भी उपलब्ध हैं। उनका दावा है कि उनका न्यूक्लियर शेल्टर नॉर्थ अमेरिका में सबसे बड़ा शेल्टर है।

फोटो- फाइल

Related News