हिंदुस्तान-पाकिस्तान में अगर हुआ ऐसा तो 10 करोड़ से ज्यादा लोग धो बैठेंगे जान से हाथ, बहुत घातक होंगे अंजाम

img

उत्तराखंड ।। हिंदुस्तान सरकार द्वारा कश्मीर से स्पेशल दर्जा धारा 370 को हटाये एक महिने से अधिक का वक्त हो गया है। दुश्मन देश पाकिस्तान की कश्मीर चाहत अभी भी बरकरार है, पाकिस्तान कश्मीर मामले पर निरंतर हिंदुस्तान के विरूद्ध परमाणु युद्ध की धमकी देता आया है।

निश्चित रूप से हिंदुस्तान के मुकाबले पाकिस्तान के पास सबसे अधिक परमाणु बम है, जम्मू-कश्मीर के मसले पर जिस तरह के पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर परमाणु युद्ध की धमकी दे डाली, उसके बाद दुनिया की नज़र एक बार फिर हिंदुस्तान-पाकिस्तान पर है, यही कारण है कि इस तरह की रिसर्च निरंतर सामने आ रही हैं….

पढि़ए-कश्मीर के बाद POK को हासिल करने के लिए हिंदुस्तान ने उठाया बड़ा कदम, खबर लगते ही पाकिस्तान में मचा हड़कंप

इन दिनों परमाणु बम की चर्चायें जोरो पर है। आईये जानते है इसके बारे में! परमाणु बम होता क्या है, ये बनता कैसे है, साथ ही साथ अगर परमाणु युद्ध होता है तो क्या होगा, क्या कभी सोचा है आपने?

प्यारे मित्रों आपको बताना चाहूंगा कि आधुनिकता के दौड़ में दुनिया पूरी तरह बदल सी गई है। आजकल बन्दूक के साथ आमने सामने की लड़ाई का समय नही है। समय में बदलाव की बयार है, अब समय है परमाणु हथियार की लड़ाई का।अब चलिये परमाणु युद्ध की बात करते हैं…

थोड़ा सोचिए, पाकिस्तान बार-बार परमाणु युद्ध की धमकी दे रहा है लेकिन हिंदुस्तान शांत होकर पाकिस्तान की धमकियों का जवाब नहीं दे रहा है। लेकिन अगर दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध हुआ तो इसका अंजाम बहुत भयानक होगा और कल्पना से भी परे हो सकता है।

आपको बता दें कि हिंदुस्तान के पास करीब 130-140 परमाणु बम हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 140-150 परमाणु बम हैं। अगर युद्ध हुआ तो एक बार में करोड़ों की तादाद में लोग मारे जाएंगे। इनमें से लाखों करोड़ों लोग बम की तपिश से झुलस जाएंगे, वहीं लाखों लोगों की मौत का कराण रेडिएशन बनेगा और पृथ्वी की आधी ओज़ोन परत तबाह हो जाएगी।

इसके साथ ही आसमान पर काला धुआं छा जाएगा, बेहिसाब ठंड पड़ेगी और करीब 2 अरब लोग भूख से मारे जाएंगे। आपको बताते चलते है कि अगर हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध हुआ तो इसका प्रकोप सिर्फ एक शहर, एक प्रांत या एक देश तक सिमित नहीं होगा बल्कि इस विनाश की चपेट में पूरी दुनिया आ जाएगी।

Related News