अपने ग्रुप के बनना चाहते हैं हीरो, तो अपनाएं ये Simple Tips

img

नई दिल्ली। अगर आप एक ही समय में कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में महारत हासिल करना चाहते हैं तो ये कुछ बातें हर जगह लागू होती हैं। किंग्स लर्निग के सीईओ और संस्थापक अर्शन वकील और जॉब्सफॉरहर की सीईओ व संस्थापक नेहा बगारिया ने सामाजिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए टिप्स दिए हैं, जो कि इस प्रकार हैं।If want group heroes follow Simple Tipsएक जैसी सोच वाले लोगों के दायरे में शामिल हों जैसे कि सॉकर लीग और अपने पसंदीदा स्विम क्लब में।

जिस भी काम में आप माहिर हो उसे अपने ग्रुप के लोगों को सिखाएं। जैसे की अगर आपको चेस खेलने की कुछ शानदार ट्रिक्स पता है, तो आप ये ट्रिक्स अपने दोस्तों को भी सिखा सकते हैं।

एक स्व-शिक्षण तकनीक खोजें और अपने वर्तमान सर्कल में सर्वश्रेष्ठ होने के लिए इसका इस्तेमाल करें।
किसी भी विषय में विशेषज्ञ बनें और अपने आसपास के लोगों को उसके बारे में बताएं।

जहां चाहे वहां और जब चाहे अभ्यास करें।

बुनियादी चीजों के साथ जुड़े रहें। कभी भी बुनियादी चीजों को न भूलें जैसे दूसरों को सुनना, शिकायतकर्ता न बनें, हमेशा दूसरों से जुड़े रहें और हंसते रहें।
छोटी-छोटी बातों से बातचीत शुरू करें।

अधिकतर समय हम अपने आईफोन, आईपैड, टीवी और रेडियो से चिपके रहते हैं, जिसके कारण हमने सही संपर्क से नाता तोड़ लिया है, जिसमें सही संवाद होते थे। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ें।

अगर हम सीखते और खुद को इसमें ढालते हैं तो इन तरीकों की मदद से अन्य लोगों के साथ बातचीत हमारे लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर हम बात चीत के तरीके में सुधार कर सकते हैं, तो हम अपने सामाजिक जीवन को और बेहतर बना सकते हैं।

Related News