अजब-गजब ।। जब से इस विश्व का निर्माण हुआ तब से इस दुनिया में स्त्री-पुरुष के अलावा किन्नर समाज का तीसरा वर्ग भी है। इस वर्ग का उल्लेख कई पौराणिक कथाओं में भी किया गया है। किन्नर काफी रहस्य जनक तरीके से रहते हैं जो हर कोई नहीं जानता है।
पुराणों में उल्लेख किया गया है कि किन्नरों के पास ऐसा रहस्य भी होता है आप रातोंरात मालामाल हो जाएंगे और आपको किस्मत चमक उठेगी। चलिए जानते हैं किन्नरों के इस रहस्य के बारे में विस्तार से।
ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक, किन्नरों की दुआओं का विशेष महत्व बताया गया है। किन्नरों का संबंध बुध गृह से होता है। शास्त्रों के मुताबिक, बुध गृह को नपुंसक माना जाता है इसलिए इसमें किन्नरों का वास होता है। हमारे जीवन में बुध गृह का संबंध व्यापार, बुद्धि, तव्चा और धन से होता है। इसलिए बुध गृह को अनुकूल बनाने के लिए आप इस उपाय को जरूर आजमाएं जो हम आपको बताने वाले हैं।
अगर बुधवार के दिन किन्नर दिख जाए तो उस बुरा भला कहकर भगाएं नहीं बल्कि कुछ धन दान देकर फिर भेजें। अगर किन्नर खुश होकर आपको थोड़े रुपए भी वापस दे दे तो उसे एक हरे कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रख लें।
किन्नर द्वारा दिए गए इन कुछ पैसों से आपकी किस्मत चमक उठेगी और आप रातोंरात मालामाल हो सकते हैं। साथ ही बुधवार के दिन किन्नरों को हरे रंग के वस्त्र दान करना काफी शुभ होता है। ज्योतिषी शास्त्र में बताया गया है कि ऐसा करने से बुध गृह का शुभ प्रभाव बढ़ता है।