होली के मौके पर भारतीय सेना को मिली बड़ी खुशखबरी, अब दुश्मन पर फटेगा…

img

नई दिल्ली ।। होली के मौके पर भारतीय सेना को बड़ी खुशखबरी मिली है। इसके साथ ही उनकी हथियार शक्ति भी बढ़ जाएगी। दरअसल, देश की सुरक्षा में अब देश में ही बने हथियारों के उपयोग बढ़ने लगा है, रक्षा मंत्रालय ने देश में बने 10 लाख मल्टी मॉडल हैंड ग्रेनेड के अधिग्रहण वाले प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।

जानकारी के मुताबिक, नए हैंड ग्रेनेडों से मौजूदा समय में इस्तेमाल होने वाले ग्रेनोडों को बदला जाएगा। सरकार के इस प्रयास से जहां देश के सुरक्षा बलों को आधुनिक हैंड ग्रेनेड मिलेंगे वहीं साथ में देश में बने हथियारों का यूज़ भी बढ़ेगा।

पढ़िए-पाकिस्तान पर हमला कर हिंदुस्तान को हुआ बड़ा नुकसान, जानिए पूरा मामला

विश्वभर में हिंदुस्तान हथियारों का बड़ा आयातक देश है लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार ने घरेलू स्तर पर हथियारों के उत्पादन को बढ़ावा दिया है, जिसका नतीजा है कि देश के सुरक्षाबलों को अब देश में ही बने हथियार मिलने लगे हैं। हाल ही में मोदी सरकार ने देश में AK-203 राइफल बनाने के लिए रूस के सहयोग से एक उत्पादन इकाई भी आरम्भ की है।

फोटो- फाइल

Related News