
डेस्क ।। शुक्रवार (Friday) के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन की तंगी से छुटकारा पाया जा सकता है। साथ ही घर में खुशहाली और मां लक्ष्मी की कृपा हासिल की जा सकती है।
- मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लाल चंदन की माला से देवी मां के किसी भी सिद्ध मंत्र का जाप बहुत लाभदायक साबित होगा। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा पाया जा सकता है।
पढ़िए-पूजा करते वक्त बोल दें ये एक शब्द तो पूरी होगी आपकी हर मनोकामना, धन हमेशा पानी की तरह बरसेगा!
- ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जो लोग दूसरों को आकर्षित करना चाहते हैं उन्हें शुक्रवार की शाम को मां लक्ष्मी को लाल चंदन चढ़ाना चाहिए। अब रोजाना इस चंदन का अपने माथे पर तिलक लगाएं। ऐसा करने से लोग आपकी ओर खिंचने लगेंगे।
- शुक्रवार के दिन सोना या चांदी खरीदकर घर लाना अच्छा माना जाता है। इससे वैभव बढ़ता है। साथ ही धन की भी वृद्धि होती है।
- शुक्रवार की शाम को देवी लक्ष्मी को खीर या मावे का भोग लगाने से मां प्रसन्न होती हैं। इससे आपकी मनोकानाएं पूरी होंगी। धन की भी वृद्धि होगी।
फोटो- प्रतीकात्मक
--Advertisement--