डेस्क ।। हिन्दू धर्म के अनुसार- देवी देवताओं को बहुत अधिक महत्व दिया जाता है। हर घर में पूजा पाठ सुबह और शाम दो वक्त तो किया ही जाता है। हिन्दू धर्म के अलावा अन्य धर्म वाले लोग भी अपनी आस्था के मुताबिक, पूजा करते है व्यक्ति किसी भी धर्म का हो उसे अपने ईश्वर के प्रति सच्ची आस्था रहती है।
एक बात तो आप जानते ही है कि आज के दौर में हर इंसान चाहता है कि उसके पास ढेर सारा रुपया हो इसके लिए लोग पूजा पाठ भी करते है। हिन्दू शास्त्रों में भी इस बात का जिक्र किया गया है कि यदि आप सच्चे मन से ईश्वर की अराधना करते हैं तो उसका फल आपको जरुर मिलता है। हर किसी की ये इच्छा होती है कि ईश्वर उसकी मनोकामना को पूरा करे और उसकी भक्ति से प्रसन्न हो। ईश्वर भी उसकी मनोकामना पूरी करते है जो सच्चे मन से उनकी आराधना करता है।
यदि आप भी चाहते है कि भगवान आपकी सुने और आपकी हर इच्छा को पूरा करे तो अपनी पूजा के समय आप भगवान से इतना ही कहे – हे ईश्वर आप अपनी कृपा दृष्टि हमेशा हमपर बनाए रखना। आपकी जानकारी के लिए बता दें की भगवान को ये शब्द बहुत ही प्रिय है और इन्हें बोलने से वे बहुत जल्द आपकी मनोकामना को पूरा करते है।