कर्नाटक में चुनाव परिणाम के बाद राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- जनता के लिए…

img

नई दिल्ली ।। कर्नाटक चुनाव के मंगलवार को आए नतीजों में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर सामने आई है। भाजपा 104 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है लेकिन वह बहुमत के आंकड़े से 8 सीट पीछे है। कांग्रेस को 78 सीटों पर जीत मिली है वहीं जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) 37 सीटें जीतने में सफल रही है। वहीं जेडीएस की सहयोगी पार्टी बीएसपी को एक सीट मिली है।

कर्नाटक में चुनाव परिणाम के बाद राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- जनता के लिए...

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का आभर व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह राज्य की जनता के लिए संघर्ष करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस के लिए वोट करने वाले सभी लोगों का बहुत धन्यवाद।

लालू यादव के जेल पहुंचते ही कैदियों ने मांगी मिठाई, तो दिया ये मजेदार जवाब

हम आपके सहयोग को सराहते हैं और आपके लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने पार्टी के पक्ष में समर्पण दिखाया और कड़ी मेहनत की। कर्नाटक में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई नहीं दे रहा है।

Related News