जानिए कैसा रहेगा 21 फरवरी का दिन, आज इन राशियों की चमकेगी किस्‍मत

img

डेस्क ।। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आज चंद्रमा सिंह राशि में है। आज सिंह राशि के जातक कार्यों की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। वृष तथा कन्या के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। मिथुन तथा धनु के लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष राशि वाले हेल्थ से परेशान हो सकते हैं।

1. मेष राश‍िफल- आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। यात्रा की योजना बनेगी। राजनीति में उन्नति की संभावना रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।

पढ़िए- 21 फरवरी की सुबह होते ही अचानक बदलेगी इन 5 राशियों की किस्मत, मिलेगा सच्चा प्यार

2. वृष राश‍िफल- छात्र अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।आज धन का व्यय हो सकता है। लव लाइफ में छोटी बातों को इगो मत बनाएं। हरा रंग शुभ है।स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है।

3. मिथुन राश‍िफल- धन आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

4. कर्क राश‍िफल- आज का दिन संघर्ष पूर्ण रहेगा। एम बी ए और बी टेक के छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। पत्रकारिता और फ़िल्म से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। शिव उपासना करें।नारंगी रंग शुभ है।

5. सिंह राश‍िफल- मीडिया और फ़िल्म फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका प्यार भरा रोमांटिक अंदाज दाम्पत्य जीवन को नव तरंग से भर देगा। नारंगी रंग शुभ है। हेल्थ अच्छी रहेगी।

6. कन्या राश‍िफल- धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में समस्याएं आती रहेंगी।

7. तुला राश‍िफल- मीडिया और बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। नेत्र विकार से कष्ट संभव रहेगा। नीला रंग समृद्धि कारक है।

8. वृश्चिक राश‍िफल- राजनीति से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। जॉब में सफलता मिलेगी। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। पीला रंग प्रगतिकारक है। किसी गरीब व्यक्ति को अन्न का दान करें।

9. धनु राश‍िफल- बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा।आज संघर्ष के बाद ही अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे।वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। सफेद रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी। बहते जल में तांबे की कोई छोटी वस्तु प्रवाहित करें।

10. मकर राश‍िफल- राजनीति तथा न्यायिक सेवा के लोग सफल रहेंगे। आईटी और मीडिया के जॉब में संघर्ष रहेगा। किसी विवाद से दूर रहने का समय है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। तिल का दान करें। हनुमान जी की पूजा करें।

11. कुंभ राश‍िफल- व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। आई टी और मीडिया से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न करेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। नीला आज का आपका शुभ रंग है। हेल्थ अच्छी रहेगी।

12. मीन राश‍िफल- छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। बीपी से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। अपने लव पार्टनर को आज पर्याप्त समय देंगे। जीवन साथी के क्रोध से चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। पीला रंग शुभ है। श्रीरामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।

फोटो- फाइल

Related News