महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव- कांग्रेस ने जारी की 20 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

img

नई दिल्ली ।। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर बुधवार देर रात कांग्रेस ने 20 उम्मीदवारों के नामों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले कांग्रेस ने 51 और 52 उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी की थी। कांग्रेस अब तक कुल 123 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। इससे पहले, कांग्रेस ने मंगलवार की देर रात 52 उम्मीदवारों के नामों की दूसरी लिस्ट जारी की थी।

कांग्रेस ने इस लिस्ट में विलासराव देशमुख के तीसरे बेटे धीरज विलासराव देशमुख को लातूर ग्रामीण से टिकट दिया है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का नाम भी है। उन्हें कराड दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है।

पढि़ए-महात्मा गांधी के बताये सत्य के मार्ग पर चले बीजेपी फिर करे गांधी जी की बात- प्रियंका गांधी

सांगली से वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज पाटिल को टिकट दिया गया है। वहीं, कांग्रेस ने रविवार को 51 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का नाम भी शामिल था। उनको भोकर सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। मालूम हो कि कांग्रेस राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ गठबंधन के तहत 125 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Related News