महात्मा गांधी के बताये सत्य के मार्ग पर चले बीजेपी फिर करे गांधी जी की बात- प्रियंका गांधी

img

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गांधी जयंती को लेकर सियासत गरमा गई है। इस मौके पर एक तरफ योगी सरकार ने यूपी विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है, तो वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सड़क पर गांधी जयंती मना रही है।

इसी बीच गांधी जयंती पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार के खिलाफ खुद मोर्चा संभालते हुए लखनऊ में पदयात्रा शुरू की है। यह पदयात्रा शहीद स्मारक से लखनऊ के जीपीओ तक चलनी है। जिसके अनुसार प्रियंका शहीद स्मारक पहुंच चुकी हैं, जहां हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रियंका गांधी ने पदयात्रा शुरू कर दी है।

पढि़ए-अजा-जजा कानून पर कोर्ट के निर्णय से भाजपा-कांग्रेस के दलित प्रेम की पोल खुली- मायावती

इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि गांधी जी के दिखाए सत्य के मार्ग पर चलने के लिए भारतीय जनता पार्टी को पहले सच्चा होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी को पहले सत्य के मार्ग पर चलना होगा, उसके बाद वह महात्मा गांधी की बात करे।

अजा-जजा कानून पर कोर्ट के निर्णय से भाजपा-कांग्रेस के दलित प्रेम की पोल खुली- मायावती

दरअसल, जहां योगी सरकार बापू की जयंती के माध्यम से स्वच्छता का सन्देश दे रहे थे, तो वहीं यह विपक्ष के लिए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की लाठी बनी है। बता दें कि शाहजहांपुर चिन्मयानंद प्रकरण में कांग्रेस के न्याय पदयात्रा के दौरान नेताओं की गिरफ़्तारी से नाराज कांग्रेस लखनऊ की सड़कों पर आक्रोश पदयात्रा निकाल रही है। इस दौरान प्रदेश भर से जुट रहे कार्यकर्ताओं का नेतृत्व खुद राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा कर रही हैं। गांधी जयंती पर पहले से जो पदयात्रा प्रस्तावित थी, जिसे कांग्रेस ने जनाक्रोश यात्र नाम दे दिया।

गांधी संकल्प यात्रा- गृह मंत्री का चौंकाने वाला बयान, कहा- अंग्रेजों को उस आदमी ने झुकने पर किया मजबूर

जानकारी के अनुसार पदयात्रा के दौरान शहीद स्मारक पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिला। इस बीच समाजवादी पार्टी ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भजन गाए। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश और देश की खुशहाली तभी हो सकती है, जब हम बापू के सिद्धांतों पर चलेंगे।

उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उस पार्टी की विचारधारा के लोग कभी महात्मा गांधी के आदर्शों पर नहीं चले। भारतीय जनता पार्टी के लोग दूर-दूर तक महात्मा गांधी के आदर्शों के पास नहीं हैं। ऐसे लोग महात्मा गांधी को अपनाना चाहते हैं, इसके पीछे उनके तमाम बुरे काम छिपे हैं, इसलिए बीजेपी के लोग अपनाने की राजनीति कर रहे हैं।

Related News