उत्तर प्रदेश ।। काफी समय इंतजार के बाद मानसून Delhi-NCR सहित उत्तर भारत ( नॉर्थ इंडिया ) में प्रवेश कर गया है| यही वजह है कि देश के कई राज्यों में जहां हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई, वहीं weather department ने शनिवार को भी बारिश की संभावना जताई है| आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में इस बार मानसून 6 दिन की देरी से पहुंचा है|
भारतीय मौ’सम विभाग ने दिल्ली-NCR में मानसून के प्रवेश की घोषणा की है| मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मानसून वेस्ट उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में पहुंच गया है|
मौ’सम संबंधी आंकड़ों पर काम करने वाली सफदरजंग वेधशाला के मुताबिक शुक्रवार को शाम 5.30 बजे 25 मिमी बारिश और आद्रता 100 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई|