सपा और बसपा गठबंधन से बौखलाए शिवपाल यादव के करीबी MLA ने अखिलेश-मायावती को लेकर दिया आपत्तिजनक बयान

img

उत्तर प्रदेश ।। UP में BJP के खिलाफ लोकसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन की घोषणा के दो दिन बाद ही सपा के विद्रोही विधायक ने गठबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सुहागनगरी फिरोजाबाद के सिरसागंज से विधायक हरिओम यादव ने कहा कि यह गठबंधन लंबा नहीं चलेगा।

मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव से साफ कहा कि गठबंधन तभी तक चलेगा जब तक अखिलेश यादव बसपा अध्यक्ष मायावती के सामने घुटने टेकते रहेंगे। विधायक हरिओम यादव ने कल सपा व बहुजन समाज पार्टी के बीच के गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। बेहद आक्रामक छवि के विधायक हरिओम यादव ने कहा कि फिरोजाबाद में तो यह गठबंधन काम नहीं करेगा।

पढ़िए- सपा-बसपा गठबंधन के बाद चंद्रशेखर आजाद ने BJP के लिए कही बड़ी बात

गठबंधन यहां पर कभी कामयाब नहीं होगा। मायावती के बारे में सभी को पता है, वह अपने सामने किसी की भी नहीं सुनती हैं। यह गठबंधन तभी तक चल सकता है, जब तक अखिलेश यादव जी हर बात पर बहनजी की हां में हां मिलाते रहेंगे, और घुटने टेकते रहेंगे। इतना ही नहीं विधायक हरिओम यादव ने कहा कि फिरोजाबाद लोकसभा सीट से शिवपाल सिंह यादव चुनाव लड़ेंगे। यदि नहीं लड़ते हैं तो जनता जो फैसला करेगी वहीं हम करेंगे।

फिरोजाबाद के सिरसागंज से विधायक और मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव ने कहा कि सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव अब तो पूरी तरह से घुटने टेक दें तभी लोकसभा चुनाव में सपा- बसपा का गठबंधन चलेगा।

पार्टी के फिरोजाबाद के सिरसागंज से विद्रोही विधायक और मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव ने अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हरिओम यादव का कहना है कि यह गठबंधन नहीं चलेगा। विधायक ने सपा के खिलाफ शिकोहाबाद में 22 जनवरी को पोल खोलो सम्मेलन बुलाया गया है। इसमें लोगों को बताया जाएगा कि पांच साल में सपा के कार्यकर्ताओं के साथ क्या-क्या किया गया।

विधायक हरिओम यादव ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) जैसे विशाल हृदय वाले व्यक्ति के साथ गठबंधन नहीं चला तो इनके साथ कैसे चलेगा। अब तो सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव बसपा मुखिया मायावती के सामने घुटने टेक दें तो ही यह संभव हो सकेगा। उन्होंने पार्टी के मुख्य महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव और सांसद अक्षय यादव पर BJP से मिले होने का आरोप लगाया। यहां पर काफी समय से रामगोपाल यादव की खिलाफत कर रहे हरिओम यादव ने कहा कि रामगोपाल यादव BJP से मिले हैं।

शिवपाल यादव के निकट माने जाने वाले विधायक हरिओम यादव ने कहा कि मैंने सिरसागंज क्षेत्र में जितना विकास अखिलेश यादव के सहयोग से कराया, उतना पूरे UP की किसी विधानसभा क्षेत्र में विकास नहीं हुआ, लेकिन सांसद और उनके पिता क्षेत्र की जनता को गुमराह कर रहे हैं। सांसद ने यदि यहां विकास कराया होता तो टूंडला, जसराना, शिकोहाबाद में दिखाई देता।

फोटो- फाइल

Related News