img

नई दिल्ली ।। अभिनेता सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर ख़ान के नन्हें बेटे तैमूर की लोकप्रियता ग़ज़ब की है। तैमूर अक्सर मीडिया में छाए रहते हैं। एक बार फिर वो चर्चा में हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में तैमूर अपनी मॉम करीना, नानी बबीता और दोनों बहनों इनाया और समायरा के साथ नज़र आ रहे हैं!

पहली तस्वीर में आप देख सकते हैं तैमूर अपनी मॉम करीना के साथ कुछ इस अंदाज़ में दिख रहे हैं! सिर्फ दो साल की उम्र में तैमूर को जो लोकप्रियता मिली है वो अच्छे-अच्छे स्टार्स को नहीं मिल पाता। उनका हर अंदाज़ सोशल मीडिया पर छाया रहता है। अब तो बाज़ार में उनके नाम से डॉल भी मिलने लगे हैं। बहरहाल, करीना की भी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वो ज्यादा से ज्यादा वक़्त तैमूर के साथ गुज़ारे।

पढ़िए- #MeToo- आरोपों में फंसे राजकुमार हिरानी को लेकर इस एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, सुनकर हैरान रह गया बॉलीवुड

इस मौके पर तैमूर की नानी यानी करीना कपूर की मॉम बबीता भी कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुईं। सोहा अली ख़ान भी अपनी बेटी इनाया के साथ इस मौके पर मौजूद दिखीं। आप देख सकते हैं इनाया भी बेहद क्यूट हैं! इन सबके साथ करिश्मा कपूर की बेटी समायरा भी थीं। समायरा भी अब काफी बड़ी हो गयी हैं और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती हैं।

फोटो- फाइल

--Advertisement--