शादी के बाद पहली बार एक दूसरे से अलग हुए निक-प्रियंका, तो देसी गर्ल के चेहरे पर दिखी मायूसी

img

डेस्क. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बाद एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे थे, लेकिन अब निक, देसी गर्ल को छोड़कर वापस यूएस चले गए हैं। दरअसल, बीती रात निक यूएसए के लिए रवाना हो गए हैं। प्रियंका उन्हें एयरपोर्ट पर छोड़ने भी आई थीं, हालांकि इस दौरान उनके चेहरे पर थोड़ी मायूसी जरूर दिख रही थी और होगी भी क्यों नहीं शादी के बाद अब पहली बार दोनों अलग हुए हैं।

प्रियंका चोपड़ा

शादी के बाद प्रियंका और निक का पूरा शेड्यूस काफी हेक्टिक था। शादी के तुरंत बाद बाद ही प्रियंका को अपने काम की वजह से दिल्ली आना पड़ा। फिर दोनों ईशा अंबानी की शादी के फंक्शन्स में गए और उसके बाद दोनों ओमान में शॉर्ट हनीमून ट्रिप पर गए। उसके बाद दोनों बीती रात फिर ईशा की शादी के लिए वापस आए।

जल्द होंगे 2 रिसेप्शन

दोनों के 2 रिसेप्शन होने वाले हैं। एक रिसेप्शन 19 दिसंबर को होगा जिसमें परिवार के लोग शामिल होंगे। दूसरा रिसेप्शन फिर 20 दिसंबर को होगा जिसमें बॉलीवुड स्टार्स शामिल होंगे। बता दें कि जोधपुर के आलीशान उम्मेद भवन में 1-2 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी हुई। शादी के बाद कपल ने पहला रिसेप्शन दिल्ली के ताज पैलेस में दिया जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे।

Related News