निर्भया-कांड: पीड़िता की माँ ने राहुल गाँधी को बोला…THANK YOU…बेटा बन गया पायलट

img

www.upkiran.org

नई दिल्ली ।। साल 2012 में 16 December को इतिहास के पन्नों में शामिल एक ऐसा काला दिन जिसे याद कर सभी सहम जाते है, जब सामने आती है निर्भया कांड की कहानी जिसने पूरे देश को शर्म से पानी पानी कर दिया था।

पढ़िए- नाबालिग बेटी हुई हवस का शिकार, माँ ने दर्ज कराया मुकदमा

इस दुखद घटना के बाद मृतक युवती का पूरा परिवार बिखर सा गया था। घटना को याद कर मृतक युवती की मां की आंखों में आंसू आ जाते। घटना के कारण उनका पूरा परिवार शायद ही कभी उबर पाता अगर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहूल गांधी उनकी सहायता न करते।

निर्भया कांड के लगभग 5 वर्षों बाद निर्भया की मां ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाधी को लेकर एक बड़ा खुलास किया है। निर्भया की मां ने बताया की जब उनका परिवार काफी संकटों से गुजर रहा था, तब राहुल गांधी ने उनकी बहुत सहायता की है और उन्होंने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का शुक्रिया भी अदा किया है।

पढ़िए- ‘भात-भात’ कहते हुए भूख से तड़फ कर जान देने वाली मासूम बच्ची पर बना ये गीत आपको रुला देगा

निर्भया की मां ने बताया कि शायद हम लोग कभी निर्भया कांड उबर पाते अगर राहुल गांधी हमारे साथ न होते। उन्होंने अंग्रजी के एक पेपर में बताया कि निर्भया के मौत के बाद हम सब सहम चुके थे और कई लोगों ने हमारी सहायता की। लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष Rahul Gandhi के बदौलत आज मेरा बेटा पायलट है।

निर्भया की मां ने Rahul Gandhi की चर्चा करते हुए आगे बताया कि उन्होंने ने मेरे बेटे Aman (काल्पनिक नाम) की पूरी पढ़ाई का खर्चा उठाया और Rahul Gandhi Aman को गाइड भी करते रहते थे। साल 2013 में CBSE की परीक्षा पास करने के बाद राहुल ने अमन को रायबरेली में स्थित Indira Gandhi National Flying Academy में दाखिला दिलाया और उसका सारा खर्च भी उठाया।

पढ़िए- लाखों दिलों पर राज करने वाली फिल्मी जगत की इस मशहूर हीरोइन को हुई ये गंभीर बीमारी

आपको बता दें कि 16 December साल 2012 को दिल्ली में चलती बस में 6 आरोपियों ने निर्भया का गैंगरेप किया था। उन 6 आरोपियों मे एक नाबालिग था। इलाज के दौरान 29 December को निर्भया का देहांत हो गया था।

आपको यह भी बता दें कि निर्भया कांड में पकड़े गए आरोपियों में कोर्ट ने 5 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई थी। उसके बाद पुलिस कस्टडी में एक की मौत हो गई थी। तो वहीं नाबालिग आरोपी को पुलिस ने सुधार प्रक्रिया में भेजा गया।

फोटोः फाइल

इसे भी पढ़िए

http://upkiran.org/11188

 

Related News