यहां सस्ते दाम में मिल रही प्याज, लोगों को मिली बड़ी राहत

img

नई दिल्ली ।। झारखंड सरकार प्याज की बढ़ती कीमत पर सब्सिडी को देने के ‎लिये एक्शन ‎लिया है। हालां‎कि इसके ‎लिये खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने राजधानी के पंडरा बाजार समिति में सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया। बताया जा रहा है ‎कि इस केंद्र पर प्याज 44 रुपए किलो की दर से बेची जा रही है। इस‎लिये लोग यहां से एक दिन में ‎सिर्फ 2 किलो प्याज तक खरीद पाएंगे। मंत्री सरयू राय ने बताया कि थोक और खुदरा बाजार में सामंजस्य बनाने के ‎लिये सरकार ने ये पहल की है।

झारखंड सरकार ने कहा कि आने वाले दिनों में प्याज की कीमत कम होगी। थोक व्यवसायी और चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बैठक कर सब्सिडी देने पर चर्चा की जाएगी। जिससे इसका लाभ जनता को मिल सके। बताया जाता है ‎कि प्याज की नई खेप सितम्बर में आ जाती थी, लेकिन बारिश और बाढ़ के कारण इस बार ऐसा नहीं हो पा रहा है।

पढि़एःगाड़ी चलाने वालों के लिए खुशखबरी, देश में जल्द लागू होगा ये नया नियम

झारखंड में प्याज 50 से 60 रुपये किलो तक बिक रही है। कुछ दिन पहले तक प्याज 25 रुपये किलो पर उपलब्ध थी। अचानक बढ़े दाम से जनता परेशान लोगो की परेशानी कम करने के लिए सरकार की ओर से रांची में एक और जमशेदपुर पांच सुविधा केंद्र खोले गये हैं। जहां बाजार से कम कीमत पर लोगों को प्याज दी जा रही है।

Related News