ये हैं गांधी जी की परपोती, सुंदरता में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को देती है मात

img

नई दिल्ली। आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती है। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर नामक स्थान पर हुआ था। लोग उन्हें प्यार से बापू कहकर पुकारते हैं। बापू का देश को स्वतंत्र करने में अहम भूमिका रही है।


वैसे तो गांधी की जिंदगी हमेशा एक खुली किताब रही है बावजूद इसके आज बहुत कम ही लोगों को उनके परिवार के बारे में कुछ पता है। चलिए आपको मिलवाते हैं गांधी जी की परपोती अमृता गांधी से।

अमृता गांधी खुद में भी एक बड़ा ही जाना माना चेहरा हैं। इसके अलावा उनकी एक और पहचान है कि वो महात्मा गांधी की परपोती हैं।

गांधी जी जितने साधारण दिखते थे असल जिंदगी में उनकी परपोती उतनी ही स्टाइलिश और बिंदास हैं। अमृता एक जाने माने टीवी में बतौर एंकर के रूप में पहचानी जाती हैं।

अमृता गोपालकृष्ण गांधी और तारा गांधी की बेटी हैं जो देवदास गांधी यानि बापू के बेटे हैं। इस लिहाज से देवदास गांधी अमृता के दादा हुए और महात्मा गांधी परदादा हुए।

Related News