पाकिस्तान ने कश्मीर में छोड़ दी मिसाइल, फिर इंडियन आर्मी ने दिया ऐसा जवाब कि…

img

नई दिल्ली ।। कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान निरंतर सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। बौखलाया पाकिस्तान अब सरहद से सटे भारतीय गांवों को अपना निशाना बना रहा है। अधिकृत कश्मीर से सटे कश्मीर के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान ने सारी हदें पार कर दी है। पाकिस्तानी रेंजर्स गांव में काम कर रही एक JCB मशीन पर मिसाइल दाग दी है।

इस अटैक में 7 गांव वाले जख्मी हो गए। इसके अलावा पाकिस्तान ने मेंढर क्षेत्र में एक के बाद एक कई मोर्टार दागे हैं। इसमें कई लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी हमले में 15 से अधिक ग्रामीण घायल हुए हैं। घायल जवानों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। घायलों को शुरुआती उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जम्मू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया है।

पढि़ए-विदेशी क्रिकेटरों को लुभाने के लिए ये काम कर रहे पाकिस्तानी क्रिकेटर !

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी रेंजर्स ने डब्बी गांव में सड़क निर्माण में लगे JCB को निशाना बनाते हुए उस पर मिसाइल दाग दी। पाकिस्तान की तरफ से एक दो नहीं बल्कि चार मिसाइल दागी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पाकिस्तान अचानक फायरिंग और हमले शुरू कर दिए हैं। जिसमें सरहद से सटे गांव में काम कर रहे लोगों को बहुत नुकसान पहुंचा है। लोगों की मानें तो बिना उकसावे के ही पाकिस्तान ने फायरिंग शुरू कर दी है।

वहीं इंडियन आर्मी ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की कई चौकियां उड़ा दी है। इंडियन आर्मी की कार्रवाई के बाद चौकियां उड़ाई गई हैं। इंडियन आर्मी ने सरहद पर गश्ती तेज कर दी है।

Related News