महिला नेत्री प्रियंका गांधी से मिलने वालों से पूछी जा रही है जाति, भरे जा रहे ये फॉर्म

img

लखनऊ ।। कांग्रेस की राजनीति में राष्ट्रीय महासचिव बनते ही प्रियंका गांधी सक्रिय हो गई हैं। वह निरंतर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रही हैं। हालांकि मिलने से पहले उनसे एक फॉर्म भरवाया जा रहा है जिसमें जाति और उपजाति भी पूछी जा रही है। खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एंट्री ली है। लेकिन कार्यकर्ताओं से उनके सोशल मीडिया स्टेटस के बारे में जानकारी ली जा रही है।

कथित मुलाकाती फॉर्म सोशल साइट पर वायरल है। जानकार हैरानी जता रहे हैं कि प्रियंका जैसी राष्ट्रीय स्तर की नेता को आखिर कार्यकर्ताओं की जाति में क्या दिलचस्पी हो सकती है। या फिर कांग्रेस अब जाति के आधार पर वोट बटोरने की जुगत में है?

पढ़िए- पीएम मोदी को मिला मुलायम का साथ, लोकसभा में मुलायम ने दिया ये बड़ा बयान

बड़े नेता बताते हैं कि प्रियंका गांधी की रणनीति है कि आक्रामक तरीके से चुनाव के दौरान सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जाए। लिहाजा कार्यकर्ताओं के सोशल मीडिया पर पर्सनल कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।

फॉर्म में कार्यकर्ता की शिक्षा और पूर्व में पार्टी में सक्रियता के बारे में जानकारी ली जा रही है। हालांकि लोग इसे जरूरी मान रहे हैं ताकि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की जानकारी रख सके। वहीं जाति के बारे में पूछताछ करने को गलत ठहराया जा रहा है।

कांग्रेस के ग्रामीण कार्यकर्ताओं में सोशल मीडिया के बारे में अब भी अधिक जागरुकता नहीं है। हालांकि इनमें अधिकांश व्हाट्सएप का यूज़ करते हैं।

फोटो- फाइल

Related News