प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में आई एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, अब देर रात मां के साथ पहुंचीं हॉस्पिटल

img

नई दिल्ली ।। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिनों में देसी गर्ल ( प्रियंका) आकाशी अंबानी की शादी में नज़र आई थी। इसके अलावा प्रियंका ने कल ही अपनी आगामी हिंदी फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग खत्म की है। अब प्रियंका विदेश लौट चुकी हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।

मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वदेश आने के बाद प्रियंका अपनी मां के साथ मुंबई के एक हॉस्पिटल गई थीं। खबरों की मानें तो प्रियंका Madhu Chopra के साथ मुंबई के Hinduja Hospital देर रात स्पॅाट की गई थीं।

पढ़िए- एक्ट्रेस जैकलीन का बेली डांस हुआ वायरल, देखने वालों के…

बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस प्रियंका अपने किसी रिश्तेदार से मिलने अस्पताल गई थीं। वहीं काफी दिनों से ऐसी खबरें हैं की प्रियंका प्रेग्नेंट हैं। दरअसल, प्रियंका के एक इवेंट की तस्वीरें वायरल हुईं थी जिनमें उनका टमी थोड़ा सा बाहर दिख रहा था। इन तस्वीरों को देख मीडिया में उनके प्रेग्नेंट होने की खबर फैल गई।

हालांकि बाद में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इस मामले पर बयान दिया। मधु चोपड़ा ने कहा, ‘ऐसा सिर्फ कैमरे के गलत एंगल से फोटो लेने की वजह से हुआ। यह बहुत खराब एंगल था। उसका आउटफिट बहुत अच्छा था। सिर्फ तस्वीरों की वजह से ऐसा लगा। मैंने यह खबर देखने के बाद प्रियंका से फोन पर बात की। उसने मुझसे कहा कि वो थक गई थी इसलिए ऐसा पॉस्चर आ गए।

फोटो- फाइल

Related News